×

त्रिपुरा के 6 TMC विधायक सोमवार को भाजपा में होंगे शामिल

Rishi
Published on: 5 Aug 2017 3:10 PM GMT
त्रिपुरा के 6 TMC विधायक सोमवार को भाजपा में होंगे शामिल
X

नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा बर्खास्त किए गए पार्टी की त्रिपुरा इकाई के छह विधायक सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होंगे। असम सरकार में मंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने शनिवार को यह जानकारी दी। इनमें से सुदीप रॉय बर्मन, आशीष कुमार साहा, दिबा चंद्र रांगखॉल, बिस्व बंधु सेन और प्राणजीत सिंह रॉय ने शनिवार को दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की।

एक विधायक दिलीप सरकार बीमार हैं और अगरतला में हैं।

ये भी देखें:जीत के बाद बोले वेंकैया : निर्भय होकर राज्यसभा का निष्पक्ष करूंगा संचालन

अमित शाह के साथ बैठक के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सरमा ने पत्रकारों को बताया, "तृणमूल के ये छह पूर्व विधायक सोमवार को अगरतला में केंद्रीय मंत्री धर्मेद्र प्रधान, पार्टी महासचिव राम माधव और अन्य नेताओं की उपस्थिति में भाजपा में शामिल होंगे।"

पश्चिम बंगाल में 2016 में हुए विधानसभा चुनाव में वाम मोर्चा के साथ गठबंधन के विरोध में इन विधायकों ने कांग्रेस छोड़कर तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया था।

तृणमूल के महासचिव और पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री पार्था चटर्जी ने तीन जुलाई को कोलकाता में कहा था कि त्रिपुरा के छह विधायकों से पार्टी का कोई संबंध नहीं है।

वहीं त्रिपुरा विधानसभा के उपाध्यक्ष पबित्र कार के अनुसार, ये छह विधायक अभी तृणमूल विधायक ही हैं।

ये भी देखें:चिदंबरम का बड़ा सवाल : एफआईपीबी के 6 सचिव आरोपी क्यों नहीं

सुदीप रॉय बर्मन के नेतृत्व में इन विधायकों और कांग्रेस के बागी विधायक रतनलाल नाथ ने 17 जुलाई को हुए राष्ट्रपति चुनाव में राजग के उम्मीदवार रामानाथ कोविंद के पक्ष में मतदान किया था।

भाजपा के एक नेता ने पहचान गोपनीय रखने की शर्त पर बताया कि भाजपा के नेतृत्व वाली पूर्वोत्तर डेमोक्रेटिक अलायंस के संयोजक सरमा की कोशिशों से ये विधायक भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

उन्होंने बताया कि रतनलाल नाथ भी जल्द ही भाजपा में शामिल होंगे।

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story