×

प्रियंका गांधी को स्मृति ईरानी का जवाब – करप्शन का फैमिली पैक लेने वाले लैंड डील का सच बताएं

लोकसभा चुनाव की रण्भेरी बज गई है,वोटरों को साधने में राजनीतिक दल और नेता अरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं।है। मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी ने गुजरात रैली में मोदी सरकार पर हमला बोला। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी भी मतदताओं रिझाने के लिए पटलवार करने में चूक नहीं रही है।

Anoop Ojha
Published on: 13 March 2019 9:39 AM GMT
प्रियंका गांधी को स्मृति ईरानी का जवाब – करप्शन का फैमिली पैक लेने वाले लैंड डील का सच बताएं
X

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव की रण्भेरी बज गई है,वोटरों को साधने में राजनीतिक दल और नेता अरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं।है। मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी ने गुजरात रैली में मोदी सरकार पर हमला बोला। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी भी मतदताओं रिझाने के लिए पटलवार करने में चूक नहीं रही है।केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बुधवार को कांग्रेस पर बड़े आरोप लगाए। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जमीन घोटाले की बात की। इसमें राहुल गांधी, रॉबर्ट वाड्रा और श्री मति वाड्रा का नाम भी शामिल है।



स्मृति ईरानी ने कहा कि जीजा जी के साथ साले साहब भी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस पर फैमिली पैकेज भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया। 70 सालों में संस्थागत भ्रष्टाचार कांग्रेस की देन रही है। लेकिन पिछले 24 घंटों में समाचार माध्यमों से जो तथ्य आए हैं वो दर्शाते हैं कि कैसे गांधी-वाड्रा परिवार ने पारिवारिक भ्रष्टाचार को परिभाषित किया है



स्मृति ईरानी ने कहा कि गांधी परिवार ने भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है, उन्होंने कहा कि पाहवा के यहां पर ईडी की रेड में राहुल गांधी के नाम के दस्तावेज पाए गए। बता दें कि बीजेपी का ये जवाब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की पहली रैली के बाद आया है।

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story