×

Snana Purnima 2022: पुरी में होगी स्नान पूर्णिमा 2022 की धूम, यहां यातायात रहेगा प्रभावित

Snana Purnima 2022: स्नान पूर्णिमा यानी ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा (Jyeshtha Purnima) का दिन इस लिए भी बेहद खास है क्योंकि इस दिन को भगवान जगन्नाथ के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है।

Rajat Verma
Published on: 14 Jun 2022 3:04 AM GMT
Lord Jagannath
X

भगवान जगन्नाथ (फोटो-सोशल मीडिया)

Snana Purnima 2022: आज स्नान यात्रा, स्नान पूर्णिमा या देव स्नान पूर्णिमा के शुभ अवसर पर भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की आराधना से पहले धर्मिक स्नान किया जाता है तथा इस दौरान आज शाम के समय इस खास अवसर पर ओडिशा के जगन्नाथ पुरी में एक बेहद महत्वपूर्ण और धार्मिक स्वरूप को दर्शाती रथ यात्रा का आयोजन किया जाएगा।

इस स्नान पूर्णिमा यानी ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा (Jyeshtha Purnima) का दिन इस लिए भी बेहद खास है क्योंकि इस दिन को भगवान जगन्नाथ (Lord Jagannath Birthday) के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है।

आज का दिन एक और रूप से बेहद खास है क्योंकि भक्तजनों को प्रथम बार आज श्री जगन्नाथ मंदिर के स्नान मंडप में तीन घंटे के लिए भगवान जगन्नाथ(Lord Jagannath) के दर्शन करने की अनुमति होगी। लेकिन इस दौरान भक्तों को भगवान की मूर्तियां छूने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

जानें शुभ मुहूर्त

आज के दिन सुबह 4 बजे से सुबह 6 बजे तक पहांडी के लिए शुभ अवसर है तथा साथ ही सुबह 9.30 से 11.30 बजे के बीच जला बीजे का शुभ मुहूर्त है।

इन दो मुहूर्त के बाद अंतिम तौर पर चेरा पहाड़ा के लिए दोपहर 12.15 बजे का शुभ मुहूर्त और हाटी बेशा के लिए दोपहर 12.30 से 2.30 बजे के बीच का सबसे उत्तम शुभ मुहूर्त है।

इस दौरान ओडिशा में इस त्योहार की खास महत्वता है, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि इस त्योहार के दिन पूर्णिमा स्नान के साथ ही राज्य में मानसून की शुरुआत मानी जाती है।

यातायात प्रतिबंध:

ओडिशा के पुरी में स्नान पूर्णिमा त्योहार के मद्देनज़र यातायात बाधित रहने वाला है। त्योहार की शुरुआत से लेकर मध्यरात्रि के उत्सव के अंत तक यातायात प्रतिबंध लागू रहेगा। इस दौरान भुवनेश्वर/कोणार्क की ओर से नगर पालिका बस स्टैंड में प्रवेश करने के लिए नियमित यात्री बसों पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा तथा पुरी टाउन शटल बसों को बड़दंडा पर मेडिकल छाका तक जाने की ही अनुमति प्रदान की गई है।

सरकारी परिवहन सेवा के अतिरिक्त निजी कार को जगन्नाथ बल्लव, सारधबली, ब्लू फ्लैग बीच और दिघाबारीनी में स्थित पार्किंग स्थलों पर पार्किंग सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। इस दौरान स्नान पूर्णिमा त्योहार के चलते किसी समस्या से निपटने के लिए पुरी पुलिस ने नागरिक सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 6370967100 जारी किया है।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story