×

U’Khand: पहाड़ों पर हिमपात और मैदान में बारिश की संभावना

उत्तराखंड में ठंड का नया दौर शुरू होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के अलावा कुमाऊं की ऊंची पहाड़ियों पर हिमपात की संभावना जताई है। इसके अलावा प्रदेश के कई स्थानों पर गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है।

priyankajoshi
Published on: 11 Dec 2017 11:01 AM GMT
U’Khand: पहाड़ों पर हिमपात और मैदान में बारिश की संभावना
X

देहरादून: उत्तराखंड में ठंड का नया दौर शुरू होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के अलावा कुमाऊं की ऊंची पहाड़ियों पर हिमपात की संभावना जताई है। इसके अलावा प्रदेश के कई स्थानों पर गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है।

मौसम विभाग का अनुमान है की रात के तापमान में इस पूरे हफ्ते लगातार गिरावट आएगी। बर्फबारी के बाद चलने वाली ठंडी हवाओं से गलन और ठिठुरन बढ़ने के पूरे आसार हैं। फिलहाल अगले दो तीन दिन बादलों के छाए रहने का अनुमान है। हालांकि पिछले चार दिन से धूप निकलने से लोग राहत महसूस कर रहे थे।

रुड़की ठंड से ठिठुरते व्यक्ति की सूचना यहां दें

देवभूमि आदर्श सोसाइटी(रजी०) ने एक विज्ञप्ति में सूचित किया है कि रुड़की शहर के आसपास कोई भी गरीब बच्चा, बुजुर्ग या महिला ठंड से जूझते नजर आए तो आप उन्हें जरूर सूचित करें। उस व्यक्ति की लोकेशन बतायें। संस्था तुरंत कंबल या रजाई उस व्यक्ति तक पहुंचाएगी। इस कार्य के लिए संस्था ने अपने तीन मोबाइल नं. 09027222999, 08650579577,09760160411 भी जारी किए हैं।

priyankajoshi

priyankajoshi

इन्होंने पत्रकारीय जीवन की शुरुआत नई दिल्ली में एनडीटीवी से की। इसके अलावा हिंदुस्तान लखनऊ में भी इटर्नशिप किया। वर्तमान में वेब पोर्टल न्यूज़ ट्रैक में दो साल से उप संपादक के पद पर कार्यरत है।

Next Story