Sonia Gandhi Mother Death: गम में डूबा गांधी परिवार, सोनिया गांधी की मां पाओला माइनो का इटली में निधन

Sonia Gandhi Mother Death: देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) की मां का निधन हो गया है।

aman
Written By aman
Published on: 31 Aug 2022 12:08 PM GMT (Updated on: 31 Aug 2022 12:16 PM GMT)
sonia gandhi mother paola maino passed away at her home in italy jairam ramesh tweeted
X

मां पाओला माइनो के साथ सोनिया गांधी (फाइल फोटो) 

Sonia Gandhi Mother Passed Away : देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस (Congress) की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) की मां का निधन हो गया है। कांग्रेस के प्रभारी महासचिव जयराम रमेश (JaiRam Ramesh) ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने ट्वीट में लिखा, 'सोनिया गांधी की मां पाओला माइनो का शनिवार 27 अगस्त, 2022 को इटली में उनके घर पर निधन हो गया। अंतिम संस्कार कल 28 अगस्त को हुआ।'

मां से मिलने गई थीं सोनिया

बीते हफ्ते सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) अपनी मां से मिलने इटली गई थीं। तब ये बताया गया था कि यह यात्रा मेडिकल जांच के लिए उनकी विदेश यात्रा का हिस्सा है। तब उनके साथ उनके बेटे और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) तथा बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) भी उनके साथ गई थीं।

'राहुल एक बीमार 'रिश्तेदार' से मिलने गए'

गौरतलब है कि, राहुल और प्रियंका गांधी बीते कुछ सालों में कई बार इटली जाते-आते रहे हैं। तब अपनी यात्रा के बारे में जानकारी देते थे कि वो नानी से मिलने गए। साल 2020 में जब राहुल गांधी को उनकी लगातार विदेश यात्राओं को लेकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा, तो उनकी पार्टी यानी कांग्रेस ने कहा था कि वह एक बीमार 'रिश्तेदार' से मिलने इटली की निजी यात्रा पर गए हैं। जिस पर विपक्षी दल बीजेपी आए दिन चुटकी भी लेती रहती थी।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story