×

गांधी परिवार ने पूर्व पीएम राजीव गांधी की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

 देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का रविवार (20 अगस्त) को जन्मदिन है। महज 40 साल की उम्र में पीएम का पद संभाला। आज देश दुनिया के लोग राजीव गांधी को याद कर रहे है। इस अवसर पर उनके दिल्ली स्थित समाधि वीर भूमि पर जाकर सोनिया गांधी समेत समस्त गांधी परिवार ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

priyankajoshi
Published on: 20 Aug 2017 7:24 AM GMT
गांधी परिवार ने पूर्व पीएम राजीव गांधी की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
X

नई दिल्‍ली : देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का रविवार (20 अगस्त) को जन्मदिन है। महज 40 साल की उम्र में पीएम का पद संभाला।

आज देश दुनिया के लोग राजीव गांधी को याद कर रहे है। इस अवसर पर उनके दिल्ली स्थित समाधि वीर भूमि पर जाकर सोनिया गांधी समेत समस्त गांधी परिवार ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

बता दें, राजीव गांधी का जन्‍म 20 अगस्‍त 1944 को हुआ था। देश के छठवें प्रधानमंत्री के तौर पर उन्‍होंने 1984 से 1989 तक अपनी सेवाएं दीं। अपनी मां और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्‍या के बाद उन्‍होंने कार्यकाल संभाला था।





इस अवसर पर पूरे गांधी परिवार ने उन्‍हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा ने उनकी समाधि पर फूल अर्पित करते हुए स्मरण किया। इस मौके पर बेटी मिराया भी साथ में मौजूद थीं।



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राजीव गांधी की जयंती पर उन्‍हें और देश के प्रति उनके योगदानों को याद किया। वहीं दिल्‍ली की पूर्व मुख्‍यमंत्री और कांग्रेस नेता शीला दीक्षित और पूर्व राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भी राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। हाल ही में उनका राष्‍ट्रपति कार्यकाल समाप्त हुआ। उनकी जगह रामनाथ कोविंद ने ली है।

priyankajoshi

priyankajoshi

इन्होंने पत्रकारीय जीवन की शुरुआत नई दिल्ली में एनडीटीवी से की। इसके अलावा हिंदुस्तान लखनऊ में भी इटर्नशिप किया। वर्तमान में वेब पोर्टल न्यूज़ ट्रैक में दो साल से उप संपादक के पद पर कार्यरत है।

Next Story