×

South Africa-India Cheetah Deal: फरवरी में द अफ्रीका से भारत लाए जाएंगे 12 चीते, 8 से 10 वर्षों तक भेजने के लिए समझौता

South Africa-India Cheetah Deal: दक्षिण अफ्रीका, भारत को आने वाले वर्षों में दर्जनों अफ्रीकी चीते देगा। हर साल 12 चीते भारत भेजे जाएंगे। फरवरी में भारत को 12 चीते मिलने वाले हैं।

aman
Written By aman
Published on: 27 Jan 2023 3:22 PM GMT
South Africa-India Cheetah Deal
X

प्रतीकात्मक चित्र (Social Media)

South Africa-India Cheetah Deal: दक्षिण अफ्रीका, भारत को आने वाले वर्षों में दर्जनों अफ्रीकी चीते देगा। हर साल 12 चीते भारत भेजे जाएंगे। फरवरी में भारत को 12 चीते मिलने वाले हैं।दक्षिण अफ्रीका (South Africa) फरवरी में भारत को 12 चीते देगा। दक्षिण अफ्रीका आने वाले वर्षों में ऐसे दर्जनों अफ्रीकी चीते देगा। इसके लिए भारत और अफ्रीका के बीच समझौते पर हस्ताक्षर किये गए हैं।

यह समझौता 8 से 10 वर्षों के लिए किया जा रहा है। अफ्रीका हर साल 12 चीते भारत भेजेगा। अगले महीने यानी फरवरी में भारत को 12 चीते मिलने वाले हैं। पर्यावरण विभाग (Department of Environment) ने ये जानकारी दी। करीब 70 वर्ष पहले भारत से चीता गायब हो गया था। ज्ञात हो कि, पिछले साल ही नामीबिया (Namibia) ने भारत को चीते दिए थे।

8 से 10 वर्षों में हर साल 12 चीते भारत आएंगे

गौरतलब है कि, सितंबर 2022 में नामीबिया (Namibia) से 8,000 किलोमीटर का सफर तय कर 8 चीते भारत लाए गए थे। इन्हें भारत के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) में छोड़ा गया था। सभी चीतों को एक एक विशेष तरह के विमान से लाया गया था। पहली बार जंगली चीतों (wild cheetahs) को एक द्वीप से दूसरे द्वीप भेजा गया। दक्षिण अफ्रीका के पर्यावरण विभाग ने एक बयान में कहा, 'शुरुआत में फरवरी 2023 में 12 चीतों का जत्था दक्षिण अफ्रीका से भारत लाया जाएगा। ये सभी नामीबिया से लाए गए चीतों के साथ ही रहेंगे। उन्होंने ये भी कहा, कि अगले 8 से 10 वर्षों में हर साल 12 चीते भारत को भेजे जाएंगे।'

अगले महीने खुले में छोड़े जाएंगे चीते

पिछले साल 17 सितंबर को नामीबिया से 8 चीते लाए गए थे। जिन्हें श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में बसाया गया। चीतों को फरवरी में खुले जंगल में छोड़ दिया जाएगा। आपको बता दें, पहले ही सभी चीते छोटे से बड़े बाड़े में शिफ्ट किए जा चुके हैं। नामीबिया से लाए गए 8 चीतों में 3 नर और 5 मादा हैं। पार्क प्रबंधन चीता टॉस्क फोर्स (Cheetah Task Force) और केंद्र सरकार के निर्देशन में बड़े बाड़े में रह रहे चीतों को खुले में छोड़ने के साथ ही पर्यटकों के लिहाज से पार्क में तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

नामीबिया से लाए चीते में एक बीमार

कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) के डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर (DFO) प्रकाश कुमार वर्मा ने बताया कि, नामीबिया से लाए गए 8 चीतों में से एक बीमार है। उसके किडनी में इन्फेक्शन हो गया है। बीमार चीते को अलग शिफ्ट किया गया है। DFO ने बताया, रूटीन निगरानी के दौरान एक मादा चीता थकी थकान और कमजोर नजर आई थी।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story