×

लोकसभा चुनाव 2019: यूपी में माया-अखिलेश ने बांटी सीटें, देखें लिस्ट

लोकसभा चुनाव के लिए सपा और बसपा ने सीटों का ऐलान किया है। दोनों दलों ने यूपी की 80 सीटों के लिए गठबंधन किया है। अमेठी और रायबरेली कांग्रेस के लिए छोड़ी गई हैं इसके साथ ही रालोद को 3 सीटें दी गई हैं। रालोद को मथुरा, बागपत और मुजफ्फरनगर सीटें दी गई हैं।

Rishi
Published on: 21 Feb 2019 11:09 AM GMT
लोकसभा चुनाव 2019: यूपी में माया-अखिलेश ने बांटी सीटें, देखें लिस्ट
X

लखनऊ : लोकसभा चुनाव के लिए सपा और बसपा ने सीटों का ऐलान किया है। दोनों दलों ने यूपी की 80 सीटों के लिए गठबंधन किया है। अमेठी और रायबरेली कांग्रेस के लिए छोड़ी गई हैं इसके साथ ही रालोद को 3 सीटें दी गई हैं। रालोद को मथुरा, बागपत और मुजफ्फरनगर सीटें दी गई हैं। पश्चिम यूपी में एसपी तो पूर्वी यूपी में बीएसपी के खाते में अधिकाधिक सीटें आईं हैं। यूपी की 17 आरक्षित सीटों की बात करें तो बसपा 10 पर और सपा सात सीटें पर चुनाव लड़ेगी।

ये भी देखें : BSP को क्यों दी आधी सीट, पार्टी के लोग ही सपा को खत्म करने में जुटे: मुलायम

वहीं सपा संरक्षक मुलायम ने कहा गठबंधन को लेकर मैं बात करता तो समझ में आता, लेकिन अब लोग कह रहे हैं कि लड़का बात करके चला गया। समाजवादी पार्टी को उसी के लोग खत्‍म कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, अखिलेश ने अब बसपा से गठबंधन कर लिया है और सुनने में आ रहा है कि सीटें आधी रह गई हैं। आधी सीट होने से हमारे अपने लोग तो खत्म हो गए। कोई मुझे बताए कि सीटें आधी किस आधार पर रह गई।

ये भी देखें : लोकसभा चुनाव 2019 : देश का महा त्यौहार, EC ने लोगो किया जारी

किसके हिस्से में क्या आया

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story