×

Gangrape: इस घटना में हर भारतीय नहीं दोषी, अपराधियों को मिले कड़ी सजा, बोली झारखंड स्पेनिश गैंगरेप पीड़िता

Dumka Spanish woman gangrape: पीड़िता को आर्थिक सहायता भी मुहैया करवाई गई। उपायुक्त ए.दौड़े और एसपी पीतांबर सिंह खैरवार ने विक्टिम कंपनसेशन स्कीम के तहत 10 लाख रुपए का चेक सौंपा।

Viren Singh
Published on: 5 March 2024 9:11 AM GMT (Updated on: 6 March 2024 6:00 AM GMT)
Jhansi News
X

Jhansi News (सोशल मीडिया) 

Dumka Spanish woman gangrape: झारखंड के दुमका में स्पेनिश महिला से साथ गैंगरेप मामले पर पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई पर पीड़िता ने प्रशासन की तारीफ की है। साथ ही,भारत की छवि खराब करने वालों को नसीहत देते हुए उनके मुंह पर जोरदार तमाचा मारा है। गैंगरेप की पीड़ित स्पेनिश महिला ने कहा कि इस घटना पर मैं हर भारतीय लोगों को जिम्मेदारी नहीं ठहराऊंगी, वो हमारे साथ काफी अच्छे से रहे हैं। बता दें कि स्पेनिश महिला से साथ गैंगरेप की घटना के बाद दुमका पुलिस ने जोरदार एक्शन लेते हुए सभी 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

‘इस घटना पर हर भारतीय नहीं दोषी’

पुलिस की इस कार्रवाई पर गैंगरेप की पीड़ित स्पेनिश महिला ने कहा कि, हर भारतीय ऐसा नहीं है। वो बीते 6 महीने से भारत में है और उनके साथ लोगों ने काफी अच्छा व्यवहार किया है। मेरे ऊपर हुए इस घिनौने कृत्य कृत्य के लिए मैं हर भारतीयों को दोषी नहीं ठहरा सकती। वो हमारे साथ काफी अच्छे रहे हैं।

अपराधियों को मिले कड़ी सजा

उसने आगे कहा कि हम और हमारे पति करीब 6 महीने से भारत में हैं। सभी ने मेरा ध्यान रखा है, हमारी मदद की है। मेरे साथ गैंगरेप करने वाले अपराधियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए ताकि वो किसी और के साथ ऐसा करने की कभी जुर्रत ना कर सकें।

10 लाख रुपये का सौंपा गया चेक

पीड़िता को आर्थिक सहायता भी मुहैया करवाई गई। उपायुक्त ए.दौड़े और एसपी पीतांबर सिंह खैरवार ने विक्टिम कंपनसेशन स्कीम के तहत 10 लाख रुपए का चेक सौंपा। इस दौरान स्पेन की जर्नलिस्ट भी मौजूद रहे।

हाई कोर्ट ने लिया खुद मामले को स्वत: संज्ञान

दुमका में स्पेनिश महिला के साथ हुए गैंगरेप के मामले को झारखंड हाई कोर्ट ने भी स्वत: संज्ञान में लिया। कोर्ट ने कहा कि किसी विदेशी नागरिक के साथ अपराध की घटनाओं से देश की पर्यटन, अर्थव्यवस्था पर असर पड़ने सहित गंभीर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय परिणाम हो सकते हैं। इससे भारत की छवि दुनिया में खराब हो सकती है। कोर्ट ने इस मामले पर डीजीपी, मुख्य सचिव और दुमका के पुलिस अधीक्षक को अदालत के सामने अपना जवाब दाखिल करने के लिए कहा। यह मामला कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश श्री चन्द्रशेखर और न्यायमूर्ति नवनीत कुमार की खंडपीठ के पास है।

जानिए क्या है मामला?

बता दें कि बीती शुक्रवार रात भारत घूमने आई एक स्पेशिन महिला के साथ झारखंड के दुमका में गैंगरेप हुआ था। महिला अपने पति के साथ भारत यात्रा के दौरान दुमका पहुंची थी, जहां 8 से 10 आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप किया। घटना दुमका जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरुमाहाट के कुंजी गांव तब हुई, जब वह रात बिताने के लिए अपने पति के साथ टेंट लगाकर सोने जा रही थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए कमान खुद एसपी ने अपने हाथ संभाली और ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल सभी आरोपियों को जेल भेज दिया।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story