TRENDING TAGS :
Jharkhand News: दुमका में भारत घूमने आई स्पेनिश महिला के साथ गैंगरेप, बाइक चलाकर खुद पहुंची अस्पताल, सदन में उठा मुद्दा
Jharkhand News: बीती शुक्रवार रात 8 से 10 आरोपियों ने स्पेनिश महिला के साथ बलात्कार किया। इस घटना पर भाजपा विधायक अनंत ओझा कहा कि यह घटना प्रदेश पर एक धब्बा है। यहां कानून व्यवस्था बिगड़ रही है। यहां विदेशी भी सुरक्षित नहीं हैं।
Jharkhand News (सोशल मीडिया)
Jharkhand News: झारखंड के दुमका में भारत घूमने आई एक स्पेनिश महिला के साथ गैंगरेट घटना को अंजाम दिया गया है। महिला अपने पति के साथ भारत यात्रा के दौरान दुमका पहुंची थी, जहां पर बीती शुक्रवार रात 8 से 10 आरोपियों ने स्पेनिश महिला के साथ बालात्कार किया। आरोपियों ने स्पेनिश महिला के पति के सामने इस घटना को अंजाम दिया। पीड़िता खुद अपने पति के साथ बाइक से अस्पताल पहुंची। उसके डॉक्टरों में अस्पताल में भर्ती कर लिया। अस्पताल से पुलिस को सूचना दी गई है। अब पुलिस इस मामले की गहन जांच करते हुए आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। वहीं, भाजपा ने बजट सत्र के दौरान झारखंड विधानसभा में स्पेशन महिला के साथ हुई बलात्कार की मुद्दा उठाते हुए जेएसएस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किये।
हंसडीहा थाना क्षेत्र में घटी घटना
स्पेन की महिला अपने पति के साथ भारत यात्रा के दौरान शुक्रवार को दुमका जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरुमाहाट पहुंची थी। रात में महिला ने कुंजी गांव में टेंट लगाकार कर अपने पति के साथ रुकी हुई थी। तब बाइक में सवार आठ-10 वहां आ गए और महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगे, पति ने जब विरोध किया तो उसे भी इन आरोपियों ने मारा पीठा। उसके बाद में स्पेशन महिला के साथ बारी बारी से गैंगरेप किया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने एस्कॉर्ट के साथ सबसे पहले महिला को दुमका सदर अस्पताल ले गई। महिला अपने पति के साथ बाइक चलाकर अस्पताल पहुंची।
घटनास्थल का एसपी ने लिया जायजा
घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने घटनास्थल का जायजा लिया। इस घटना पर पुलिस ने अब तक तीन लोगों को हिरासत में लिया है और उसने पूछताछ कर रही है। सभी आरोपी घटना के बाद बाइक से भागलपुर के लिए निकले हैं।
टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थी महिला
स्पेशिन पति-पत्नी टूरिस्ट वीजा पर भारत आए हुए थे। यह दोनों पाकिस्तान से बांग्लादेश होते हुए झारखंड के दुमका में पहुंचे, यहां दोनों स्पेशिन लोगों को नेपाल जाना था। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। रेप पीड़िता को सरैयाहाट सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विधानसभा में गूंजा रेप का मामला
स्पेशिन महिला के साथ हुए गैंगरेप के मामला मुद्दा विपक्षीय दल भाजपा ने झारखंड विधानसभा में आयोजित बजट सत्र में उठाया और प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर संदन में हंगामा करने लगे, जिसके बाद सदन को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया था। इस घटना पर भाजपा विधायक अनंत ओझा कहा कि यह घटना प्रदेश पर एक धब्बा है। यहां कानून व्यवस्था बिगड़ रही है। यहां विदेशी भी सुरक्षित नहीं हैं। पुलिस को इस मामले में जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई करनी चाहिए और सरकार को भी इसका संज्ञान लेना चाहिए। यह सरकार पूरी तरह से विफल रही है।