×

Ayodhya Special Flight : 21 जनवरी को स्पाइसजेट दिल्ली से अयोध्या के लिए चलाएगा विशेष उड़ान

Ayodhya Special Flight: 21 जनवरी को स्पाइसजेट एयरलाइन्स दिल्ली से अयोध्या के लिए एक विशेष उड़ान संचालित करेगी। यह निर्णय 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह में भाग लेने वाले यात्रीयों की सुविधा को देखते हुए लिया गया है।

Aakanksha Dixit
Written By Aakanksha Dixit
Published on: 13 Jan 2024 8:04 AM GMT
Ayodhya Special Flight : 21 जनवरी को स्पाइसजेट दिल्ली से अयोध्या के लिए चलाएगा विशेष उड़ान
X

Ayodhya Special Flight : आगामी बाइस जनवरी को रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन में जहां देश विदेश के तमाम लोगों की तैयारियाँ अयोध्या पहुँचने की है। वहीं अयोध्या पहुँचाने के लिए भी कम तैयारी नहीं है। हालाँकि बड़े वाहनों के प्रवेश दो तीन दिन पहले से अयोध्या गोरखपुर हाई वे पर रोक दिये जायेंगे। इसलिए हवाई व रेलवे सेवाओं की ओर लोगों का झुकाव ज़्यादा दिख रहा है। 21 जनवरी, 2024 को स्पाइसजेट एयरलाइन्स दिल्ली से अयोध्या के लिए एक विशेष उड़ान संचालित करने जा रही। स्पाइस जेट के सूत्रों का कहना है कि यह निर्णय 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर में शुभ 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह में भाग लेने वाले यात्रियों की सुविधा को देखते हुए लिया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि अयोध्या हवाई अड्डे पर लगभग 100 चार्टर्ड विमान प्राण प्रतिष्ठा के दिन उतरेंगे।

प्रधानमंत्री ने किया था अयोध्या एयरपोर्ट का उद्घाटन

500 सालों बाद अयोध्या एक बार फिर से जय श्री राम के जयकारों के साथ गूजेंगी। ग़ौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते दिनों महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया है। स्पाइसजेट एयरलाइन्स यहीं से 21 जनवरी, 2024 को दिल्ली से अयोध्या के लिए एक विशेष उड़ान चलाएगी। श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए एयरलाइन ने उसी दिन की वापसी के लिए भी एक उड़ान आयोजित करने का निर्णय लिया है। इस विशेष विमान का प्रारंभ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से दोपहर 12:30 बजे होगा और 21 जनवरी को दोपहर 3 बजे तक अयोध्या पहुंचेगा। इसके बाद, वापसी में जहाज़ शाम 5 बजे उड़ान भरेगा। शाम 6:30 बजे तक दिल्ली पहुंचेगी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि 22 जनवरी को राम मंदिर के 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह के लिए, अयोध्या हवाई अड्डे पर लगभग 100 चार्टर्ड विमानों के उतरने की उम्मीद है।

अयोध्या के बाद लक्षदीप के लिए भी स्पाइसजेट

मोदी की लक्षदीप यात्रा के बाद इस दौरान, लक्षद्वीप घूमने की बढ़ती रुचि को लेकर कई कंपनियों ने वहां यात्रा पैकेज प्रदान करने का निर्णय किया है। इसी बीच स्पाइसजेट ने भी एलान किया है कि वे जल्द ही अयोध्या कार्क्रम के बाद लक्षद्वीप के अगाती आईलैंड के लिए फ्लाइट सेवा शुरू कर सकती है।

Aakanksha Dixit

Aakanksha Dixit

Content Writer

नमस्कार मेरा नाम आकांक्षा दीक्षित है। मैं हिंदी कंटेंट राइटर हूं। लेखन की इस दुनिया में मैने वर्ष २०२० में कदम रखा था। लेखन के साथ मैं कविताएं भी लिखती हूं।

Next Story