×

PM मोदी ने श्रीलंका में बाढ़ से हुई मौतों पर जताया दुख, दिया मदद का भरोसा

पीएम नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका में भीषण बाढ़ और भूस्खलन के कारण हुई मौतों और संपत्ति के नुकसान पर दुख जताया। उन्होंने पीड़ितों के प्रति संवेदना जताई और राहत सामग्रियों के साथ जहाजों की रवानगी के आदेश दिए।

tiwarishalini
Published on: 27 May 2017 7:51 AM GMT
PM मोदी ने श्रीलंका में बाढ़ से हुई मौतों पर जताया दुख, दिया मदद का भरोसा
X

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका में भीषण बाढ़ और भूस्खलन के कारण हुई मौतों और संपत्ति के नुकसान पर दुख जताया। उन्होंने पीड़ितों के प्रति संवेदना जताई और राहत सामग्रियों के साथ जहाजों की रवानगी के आदेश दिए।



पीएम मोदी ने कहा, "भारत, श्रीलंका में बाढ़ और भूस्खलन के कारण हुई लागों की मौत और संपत्ति के नुकसान पर दुख व्यक्त करता है। हम दुख की इस घड़ी में अपने पड़ोसी श्रीलंकाई भाइयों और बहनों के साथ हैं।"



मोदी ने कहा कि राहत सामग्रियों के साथ जहाजों को रवाना करने के आदेश दिए गए हैं।



उन्होंने कहा, "राहत सामग्री लेकर पहला जहाज शनिवार को ही पहुंच जाएगा, जबकि दूसरा रविवार को पहुंचेगा। इसके अलावा अन्य सहायता सामग्रियां भी रवाना की जाएंगी।"

श्रीलंका में हुई इस त्रासदी में 52,000 से ज्यादा लोग विस्थापित हो गए हैं, जबकि 91 लोगों की मौत हो गई है और 100 से ज्यादा लापता हैं।

यह भी पढ़ें .... श्रीलंका: बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 91 लोगों की मौत, 110 लापता

आपदा प्रंबधन केंद्र के अनुसार, श्रीलंका में 1970 के बाद से अब तक की सर्वाधिक तेज बारिश हुई है। कई घंटों हुई बारिश के दौरान यहां हवाओं की रफ्तार भी बहुत अधिक थी।

--आईएएनएस

tiwarishalini

tiwarishalini

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story