×

Ram Navami 2024: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में रामनवमी के जुलूस पर पथराव, बीजेपी ने किया पलटवार

Ram Navami 2024: पश्चिम बंगाल में मुर्शिदाबाद के रेजीनगर इलाके में राम नवमी के जुलूस पर पथराव और बमबाजी का मामला सामने आया है।

Sidheshwar Nath Pandey
Published on: 17 April 2024 4:54 PM GMT (Updated on: 17 April 2024 5:11 PM GMT)
मौके पर मौजूद पुलिस बल।
X

मौके पर मौजूद पुलिस बल। (Pic: Social Media)

West Bengal News: पश्चिम बंगाल में मुर्शिदाबाद के रेजीनगर इलाके में रामनवमी का जुलूस निकाल रहे लोगों पर पथराव और बमबाजी का मामला सामने आया है। बीजेपी का आरोप है कि राम नवमी की शोभा यात्रा पर पत्थरबाजी हुई है। ये यात्रा शक्तिपुर स्कूल से शुरु हुई, इसमें शामिल लोगों पर बमबाजी की गई है। जुलूस में शामिल कई श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मामले को लेकर भाजपा ने ममता सरकार पर निशाना साधा है। बीजेपी नेता अमित मालवीय ने ट्वीट कर राज्य की कानून व्यस्था पर सवाल उठाया है। इलाके में हिंसा को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। भारी मात्रा में पुलिस बल मौके पर तैनात कर दिए गए हैं।

बीजेपी ने उठाए सवाल

रामनवमी के जुलूस पर हुए पथराव के बाद भाजपा ने ममता सरकार पर सवाल उठाए हैं। भाजपा नेता अमित मालवीय ने ट्वीट कर ममता सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उन्होंने लिखा कि "ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल के लिए कलंक हैं। एक बार फिर रामनवमी शोभा यात्रा की सुरक्षा करने में विफल रही हैं। मुर्शिदाबाद के रेजीनगर में हिंदू श्रद्धालुओं को निशाना बनाया गया है। इस क्षेत्र में हिंदू अल्पसंख्यक हैं। बस इस ओर इशारा कर रहा हूं, ताकि वह खुद पर हुए हमले के लिए हिंदुओं को दोषी न ठहराएं"। बीजेपी नेता ने रामनवमी पर सुरक्षा व्यवस्था में विफल रहने पर ममता सरकार को आड़े हाथों लिया।

शुभेंदु अधिकारी ने भी किया ट्वीट

पिछले साल भी राम नवमी के जुलूस पर हमला हमला हुआ था। इसी बात पर नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने ममता सरकार की आलोचना करते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि "पिछले साल भी ममता पुलिस की मंशा में कमी के कारण दलखोला, रिशरा और सेरामपुर में श्री राम नवमी जुलूस पर हमला हुआ था। इस साल भी ममता पुलिस राम भक्तों की रक्षा करने में विफल रही है। शांतिपूर्ण रामनवमी जुलूस लिए प्रशासन से पूरी अनुमति थी, पर शक्तिपुर में उपद्रवियों द्वारा हमला किया गया।"

उन्होंने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि "अजीब बात है कि इस बार, ममता पुलिस भी इस भयानक हमले में उपद्रवियों के साथ शामिल हो गई और राम भक्तों पर आंसू गैस के गोले दागे ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि जुलूस अचानक समाप्त हो जाए। इतना ही नहीं, ममता पुलिस उपद्रवियों को माणिक्यहार मोड़ पर सनातनी समुदाय की दुकानों में तोड़फोड़ और लूटपाट करने से भी नहीं रोक सकी। यह ममता बनर्जी के उकसावे और उकसावे का नतीजा है। पश्चिम बंगाल में धार्मिक त्योहारों के शांतिपूर्ण और घटना मुक्त उत्सव के लिए इस राज्य सरकार को बदला जाना चाहिए।"

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story