×

MP News: भारत की जीत के बाद इंदौर के मूह में कैसे भड़क गई हिंसा, जानिए अब तक क्या क्या हुआ

MP News: फाइनल मैच में भारत की जीत के बाद मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में बड़ा बवाल हो गया।

Newstrack          -         Network
Published on: 10 March 2025 2:42 PM IST (Updated on: 10 March 2025 3:05 PM IST)
MP News
X

MP News

MP News: दुबई में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद देशभर में जश्न का माहौल था। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के महू में भी लोगों ने जीत का जश्न मनाने के लिए रविवार देर रात विजयी जुलूस निकाला गया। लेकिन यह जश्न अचानक हिंसा में बदल गया जब कुछ अज्ञात लोगों ने जुलूस पर पथराव कर दिया। इसके बाद इलाके में तनाव फैल गया और कुछ वाहनों पर आग लगा दी गई।

पुलिस ने संभाला मोर्चा, 13 गिरफ्तार

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया। अधिकारियों के मुताबिक, फिलहाल इलाके में स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन पूरी तरह से सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस ने अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार किया है और इनमें से कुछ के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


डीएम और पुलिस का बयान

जिला कलेक्टर आशीष सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा, "जैसे ही घटना की सूचना मिली, पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। हमारा पहला लक्ष्य शांति बहाल करना था, जिसमें हम सफल रहे। पुलिस बल की त्वरित कार्रवाई से आगजनी और पथराव को रोका गया। अभी तक 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और कुछ के खिलाफ रासुका के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है।"

उन्होंने आगे कहा कि पुलिस अभी भी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि और दोषियों की पहचान की जा सके। उन्होंने स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील भी की।


कैसे भड़की हिंसा?

रविवार रात जब भारत की जीत के जश्न में लोग सड़कों पर निकले, तब वे ढोल-नगाड़ों और नारेबाजी के साथ माहौल को उत्सवी बना रहे थे। जुलूस जैसे ही महू की जामा मस्जिद के पास पहुंचा, वहां अचानक पथराव शुरू हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच टकराव हो गया और देखते ही देखते स्थिति बेकाबू हो गई। कई वाहनों में तोड़फोड़ की गई और कुछ को आग के हवाले कर दिया गया।

जानकारी के लिए बता दें कि विवाद के बाद इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से संयम बरतने की अपील की जा रही है। घटना में घायल हुए कुछ लोगों को इंदौर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जामा मस्जिद के इमाम ने क्या कहा

कल हुई हिंसा को लेकर जामा मस्जिद के इमाम ने कहा, "तरावीह की नमाज चल रही थी, उसी समय जुलूस यहां से शोर शराबा करते हुए निकल रहा था। नमाज पूरी होकर सब लोग बाहर निकल रहे थे, तभी किसी ने मस्जिद के अंदर सुतली बम फेंका। इससे लोग पैनिक हुए और ये सिचुएशन क्रिएट हुई"

इस पूरी घटना पर इंदौर की SP (ग्रामीण) हितिका वासल ने कहा, "मैच के बाद जुलूस निकल रहे थे। कुछ लोगों ने मस्जिद के बाहर पटाखे जलाए। जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई और पथराव हुआ"।

Sonali kesarwani

Sonali kesarwani

Content Writer

Content Writer

Next Story