×

सक्सेस मन्त्र : करोड़पति बनने के लिए इन मंत्र को आजमाएं

tiwarishalini
Published on: 2 Dec 2017 9:58 AM GMT
सक्सेस मन्त्र : करोड़पति बनने के लिए इन मंत्र को आजमाएं
X

लखनऊ : अगर आप करोड़पति बनना चाहते हैं तो आपको अपने जीवन में करोड़पतियों की तरह बदलाव लाना होगा। इसके बिना आप करोड़पति नहीं बन पाएंगे। आपको अपनी जिंदगी में कुछ नया करना होगा। आप पुराने तरीकों को अपनाते हुए करोड़पति नहीं बन पाएंगे। इसके लिए सबसे पहले अपने मन में चल रही दुविधा से छुटकारा पाना होगा और एक संकल्प लेना होगा कि आपको भी करोड़पतियों की सूची में शामिल होना है। यहां जानते हैं वे कौन सी खास आदतें हैं, जो आम आदमी को करोड़पति बना सकती हैं।

गलतियों से डरें नहीं

हर सफल व्यक्ति कई गलतियां करने के बाद से सफल हुए होते हैं। आइंसटीन इसके सबसे बड़े उदाहरण हैं। तो इसलिए आप गलतियां करने से बचने की कोशिश न करें। इसके बजाय गलतियों से सीखने की कोशिश करें। गलतियों का गहनता से अध्ययन करें। अगली बार उन्हीं गलतियों को करने से बचें। हर बार एक नई गलती करने पर नई चीज सीखते हैं। गलतियां करके ही लोग सफल होते हैं। कोशिश करें कि एक बार गलती हो गई तो दोबारा से ऐसी गलती न करें।

अच्छे की संगति करें

जब भी आप अपना ग्रुप बनाएं तो उसमें हमेशा ही अच्छे लोगों को शामिल करें। इससे आपका विचार भी अच्छा बनेगा। इसका आपको सफलता प्राप्त करने में काफी फायदा मिलेगा। बुरे लोग आपको आगे बढने से रोकते हैं। वे आपकी खूबियों के बजाय कमियों पर फोकस करते हैं। अच्छे लोग हमेशा दयालु रहते हैं। वे रास्ता रोकने के बजाय रास्ता दिखाने में विश्वास करते हैं। सफल लोग हमेशा अच्छे दोस्तों का चयन करते हैं। उनसे आगे बढऩे की हिम्मत मिलती है। इसलिए जब भी आप दोस्त बनाएं तो उसमें इसका ध्यान रखें।

मल्टीटास्कर बनें

कहा जाता है कि जब भी कुछ कीजिए तो उसको बड़े स्तर पर करें जैसे खेत में एक बीच बोएंगे तो एक ही पौधा

उगेगा जबकि अधिक बीज बोने से अधिक पौधे होंगे। इसलिए जीवन में आपको सिर्फ एक काम के भरोसे नहीं रहना चाहिए। शुरुआत में आपको कई कामों में दखल देना चाहिए। आपका मल्टीटास्कर बनने की कोशिश करनी चाहिए। इसके बाद जीवन खुद ब खुद आकार लेने लगता है। आपको अपने जीवन को एक दिशा में सेट करने के बजाय हर संभावना पर विचार करना चाहिए। आपको पूरी दुनिया को अपना कार्यक्षेत्र समझना चाहिए। जब भी मिले काम को करें।

धैर्य से काम करें

सफलता एक दिन में नहीं मिलती है और आप करोड़पति भी एक दिन में नहीं बनते हैं। इसमें समय लगता है कि सभी करोड़ और अरबपतियों की एक ही कहानी है कि वे धीरे-धीरे अमीर बनते हैं। सफल होने के लिए लगातार कड़ी मेहनत करनी होगी और जीवन की छोटी-छोटी सफलताओं का आनंद लेना होगा। सिर्फ एक बड़ी सफलता पर संतुष्ट होने के बजाय जीवन में मिलने वाली हर खुशी को अपनाना होगा। सफलता के लिए कोशिशें करें, पर जल्दबाजी दिखाने से बचें। धैर्य से काम करें।

आइडियाज पर फोकस करें

आज विश्व का बाजार ऐसा है कि आपके पास आइडिया है तो आप गरीब नहीं रह सकते हैं। आइडिया के दम पर ही बिजनेस चल रहा है। इसलिए आपको जब भी समय मिले तो आप आइडियाज पर काम करें और उसे डायरी में नोट करें। इसका सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप सबसे पहले समाज में दिखने वाली समस्याओं को खोजें और फिर उसका अपने आइडिया से निदान करें। ऐेसे में आप जल्द ही सुपर पावर वाले लोगों की श्रेणी में आ जाएंगे। इसी तरह आप रोज मन में आने वाले अच्छे विचारों को लिखने की आदत विकसित करें और उसके बाद जीवन में होने वाले बदलावों पर गौर करें। आपको इसका लाभ अवश्य मिलेगा।न कहें

कई बार आपको हर काम के लिए हां कहना महंगा पड़ सकता है। आपको हर काम का तनाव इस कदर परेशान कर देगा कि आप तनाव में हो जाएंगे। खुद के बुलाए मुसीबत में फंसते हुए नजर आएंगे। काम पूरा न होने पर आप मन ही मन परेशान होंगे कि काम समय पर पूरा नहीं कर पाए। जब कामों के लिए मना करते हैं तो पढऩे, सीखने, सोने, सवाल पूछने, दोस्तों से मिलने और जीवन से प्यार करने के लिए समय मिल पाता है। इसलिए आपको समय पर न कहना आना चाहिए।

बहाने से बचें

जिसने जीवन में बहाने बनाएं वह कभी भी सफल नहीं हो पाया है। इसलिए आप बहाने को न कहें। जब भी व्यक्ति किसी की शिकायत करने और बहाने बनाने लगता है तो वह खुद का नुकसान करता है। इससे उसका दिमाग काम करना बंद कर देता है। सफल लोग खुद अपनी मुश्किलों को कम करते हैं। वे किसी पर दोषारोपण नहीं करते हैं। वे लक्ष्य की तरफ ध्यान देते हैं, न कि समस्याओं की ओर। जीवन में सकारात्मक चीजों पर ध्यान देने से ही आपको सफलता मिल सकती है।

tiwarishalini

tiwarishalini

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story