×

हरियाणा : सफल महिलाएं 'कन्या हत्यारा' राज्य का कलंक मिटा सकती हैं !

हरियाणा में महिलाओं को किस तरह की परेशानी झेलनी पड़ती है, यह सभी जानते हैं। पिछले साल तक, राज्य में पूरे भारत में सबसे कम लिंगानुपात दर्ज किया गया था।

tiwarishalini
Published on: 20 Nov 2017 1:38 PM GMT
हरियाणा : सफल महिलाएं कन्या हत्यारा राज्य का कलंक मिटा सकती हैं !
X
हरियाणा : सफल महिलाएं 'कन्या हत्यारा' राज्य का कलंक मिटा सकती है?

चंडीगढ़ : सिनेमा में सफलता, अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धा में मेडल जीतना, माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करने और अब विश्व सुंदरी का ताज जीतने के बाद देश में सबसे ज्यादा खराब लिंगानुपात के साथ 'लड़कियों की हत्या' करने के लिए कुख्यात राज्य हरियाणा अब राज्य की बदनामी से आगे बढ़कर नई कहानी लिख रहा है।

रोहतक में जन्मी और प्रभावशाली व रूढ़िवादी जाट समुदाय से तालुक रखने वाली मानुषी छिल्लर ने साल 2017 का विश्व सुंदरी का खिताब जीता, जिससे राज्य में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर परचम फैलाने में महिलाओं के उल्लेखनीय योगदान की ओर दोबारा ध्यान केंद्रित हुआ।

यह भी पढ़ें .... बुरे फंसे थरूर ! Miss World मानुषी छिल्लर ने दिया ये जवाब, NCW ने भी घेरा

हरियाणा में महिलाओं को किस तरह की परेशानी झेलनी पड़ती है, यह सभी जानते हैं। पिछले साल तक, राज्य में पूरे भारत में सबसे कम लिंगानुपात दर्ज किया गया था। यहां प्रति 1000 पुरुषों पर केवल 850 महिलाएं थीं। राज्य में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अगुवाई वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार अब यहां लिंगानुपात प्रति 1000 पुरुषों पर 930 महिलाएं होने का दावा कर रही है।

इस साल की शुरुआत में, सरकार की एक आधिकारिक पत्रिका ने महिलाओं को घूंघट लिए हुए दिखाया था, जिसका राज्य की सफल महिलाओं व संगठनों ने जोरदार विरोध किया था और कहा था कि राज्य अभी भी महिलाओं को पुराने ढंग से पेश कर रहा है।

यह भी पढ़ें .... मानुषी छिल्लर : एक साल में ‘मिस कैंपस’ से ‘मिस वर्ल्ड’, कहानी फिल्मी है मेरे भाई

मानुषी की सफलता केवल विश्व सुंदरी या इससे पहले फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीतने तक निर्भर नहीं है। वह सोनीपत जिले के ग्रामीण क्षेत्र में सरकारी कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही हैं और हृदय संबंधी सर्जन बनना चाहती हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, मानुषी एक कवयित्री, पेंटर व डांसर भी हैं। उनकी फैशन व ब्यूटी क्षेत्र में भी रुचि है।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतने वाली पहलवान बहनें गीता और बबीता फोगाट की कहानी व संघर्ष को आमिर खान की फिल्म 'दंगल' में सही तरीके से दिखाया गया। इस फिल्म ने देश में ही नहीं, हांगकांग और चीन में भी जबरदस्त कमाई की।

यह भी पढ़ें .... 17 साल बाद ! भारत की बेटी मानुषी छिल्लर बनीं Miss World 2017,

एक और महिला पहलवान साक्षी मलिक ने भी वर्ष 2016 रियो ओलंपिक में कास्य पदक जीत कर देश का नाम रोशन किया था। पर्वतारोही संतोष यादव माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करने वाली पहली भारतीय महिला थीं। वह कठिन कांगशुंग फेस पर भी चढ़ने वाली पहली भारतीय महिला थीं।

भारतीय हॉकी महिला टीम में भी हरियाणा की खिलाड़ी अधिक संख्या में मौजूद हैं। कप्तान ममता खरब और सुमन बाला, जसजीत कौर, सुरिंदर कौर, सुरिंदर कौर, प्रीतम रानी व सीता गुसैन जैसी खिलाड़ी हरियाणा से ही हैं।

यह भी पढ़ें .... विश्व सुंदरी के लिए थरूर ने लिखा ऐसा शब्द कि भड़के लोग बोले- शर्म करो…

पूर्व मिस इंडिया व बॉलीवुड अभिनेत्री जुही चावला, परिणीति चोपड़ा व मल्लिका शेहरावत का जन्म भी हरियाणा में हुआ है, ऐसे राज्य में जहां बच्ची के भ्रूण की हत्या मां के पेट में करना आम बात है।

अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी सायना नेहवाल के परिवार की जड़ें भी हरियाणा से जुड़ी हुई हैं। साल 1997 में नासा अंतरिक्ष मिशन पर जाकर कल्पना चावला ने राज्य को गौरव का क्षण प्रदान किया था। लेकिन 2003 में दोबारा इस मिशन को पूरा कर वापस लौटते वक्त वह दुर्घटना का शिकार हो गई थीं।

यह भी पढ़ें .... देश की इस पहलवान बेटी को भी है सरकार से आस, देखा है गोल्ड मेडल लाने का सपना

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी हरियाणा के अंबाला से हैं। इन महिलाओं की उपलब्धियों से राज्य में बहुत समय से स्थापित रुढ़िवादी वर्जनाओं को तोड़ने में मदद मिली है।

--आईएएनएएस

tiwarishalini

tiwarishalini

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story