Bihar News: सुहागरात के अगले दिन दूल्हे ने कर दी ऐसी डिमांड, पूरी नहीं कर पाई दुल्हन तो कर दिया कांड...

Bihar News: पुलिस ने मृतक दुल्हन के मायके वालों की तहरीर पर ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। आरोपी पति और उसके घर वाले फरार हैं।

Network
Newstrack Network
Published on: 22 July 2024 8:21 AM GMT
Bihar News
X

सांकेतिक तस्वीर (सोशल मीडिया)

Bihar News: बिहार के औरंगाबाद में शादी के महज दस दिन बाद ही दहेज के लिए दुल्हन की हत्या कर दी गई। हत्या के बाद इसे आत्महत्या में बदलने की कोशिश की गई। दुल्हन के पिता का आरोप है कि उन्होने अपनी हैसियत से ज्यादा दहेज दिया था। इसके बावजूद ससुराल वाले और ज्यादा दहेज की डिमांड कर रहे थे। उनकी बेटी ने इस बात का जिक्र मायके वालों से भी किया था। जब डिमांड पूरी नहीं हो पाई तो दहेज के लोभियों ने उनकी बेटी की हत्या कर दी।

12 जुलाई को हुई थी शादी

पुलिस ने मृतक दुल्हन के मायके वालों की तहरीर पर ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। आरोपी पति और उसके घर वाले फरार हैं। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक, गया जिले के तराई गांव की रहने वाली संगीता की 12 जुलाई को अमरजीत पासवान से हुई थी। शादी के बाद अमरजीत अपनी दुल्हनिया को लेकर औरंगाबाद जिले के गोह थाना क्षेत्र के कोसडिहरा गांव ले आया। दरअसल, औरंगाबाद में अमरजीत का घर है।


संगीता के परिवार की मानें तो सुहागरात के अगले दिन से ही अमरजीत उनकी बेटी को परेशान करने लगा। परिवार ने अपनी हैसियत से भी बढ़कर दहेज दिया, जिसमें होंडा बाइक भी शामिल थी। लेकिन, अमरजीत दूसरी बाइक की डिमांड करने लगा। ससुराल वाले भी संगीता को और दहेज लाने के लिए दबाव बनाने लगी। इस बारे में संगीता ने अपने मायके में बताया था।

पुलिस के मुताबिक 16 जुलाई को अमरजीत अपनी पत्नी संगीता को लेकर तराई गांव आया। उसने संगीता से कहा था कि वो घर से दहेज की रकम लेकर आए। लेकिन संगीता घर के हालात जानती थी, इसलिए उसने परिवार को कुछ नहीं कहा। 18 जुलाई को अमरजीत उसे वापस ससुराल ले गया। लेकिन यहां उसने संगीता के साथ मारपीट की। इसका जिक्र संगीता ने छोटी बहन सुनीता से किया। इसके बाद 22 जुलाई को अमरजीत ने संगीता के घर फोन करके कहा कि उसने सुसाइड कर लिया है।

ससुराल वाले सभी फरार

सूचना मिलते ही मायके पक्ष वाले संगीता की ससुराल पहुंचे, वहां उन्होने देख तो संगीता का शव फंदे से लटका हुआ था। परिवार को शक हुआ कि ये आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है। उन्होने फोन करके पुलिस को बुला लिया। पुलिस जैसे ही पीड़िता के ससुराल पहुंची, वहां कोई नहीं था। सब लोग फरार हो चुके थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया हैं। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story