×

BJP: सुनील बंसल बने राष्ट्रीय महासचिव, धर्मपाल को यूपी का संगठन महामंत्री बनाया गया

BJP: प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के संगठन मंत्री सुनील बंसल ( Sunil Bansal) को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है।

Rakesh Mishra
Published on: 10 Aug 2022 11:30 AM GMT
Sunil Bansal became the national general secretary, Dharampal was made the organization general secretary of UP
X

सुनील बंसल-धर्मपाल सिंह: Photo- Social Media

Sunil Bansal: प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के संगठन मंत्री सुनील बंसल (Organization Minister Sunil Bansal) को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। वहीं उनके स्थान पर झारखंड बीजेपी के संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह (Jharkhand BJP Organization General Secretary Dharampal Singh) को उत्तर प्रदेश संगठन महामंत्री बनाया गया है।

बंसल तेलंगाना के भी होंगे प्रभारी

बंसल अपनी सांगठनिक क्षमता का लोहा मनवा चुके हैं। उत्तर प्रदेश में उन्होंने भाजपा को एक दो नहीं बल्कि चार चुनावों को जीतवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। भाजपा तेलंगाना अपने पैर पसार रही है। यही कारण था कि इस बार भारतीय जनता पार्टी ने अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हैदराबाद में ही रखी थी। बैठक के बाद प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद में एक रोड शो भी किया था।

ध्यान देने योग्य बात है कि जब बंसल 2014 में तत्कालीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के सहयोगी बना कर लाये गए थे भाजपा की स्थिति उत्तर प्रदेश में बहुत अच्छी नहीं थी। पार्टी लगातार चुनाव हार रही थी। बंसल ने अमित शाह के साथ मिल कर ऐसा सांगठनिक ढांचा तैयार किया की उस चुनाव में भाजपा ने अकेले 71 सीटें जीत कर रिकॉर्ड बनाया। बाद में 2017, 2019 और 2022 में भी सफलता की कहानी लगातार दोहराई गयी।

2014 में तेलुगु देशम पार्टी के कनिष्ठ गठबंधन सहयोगी होने से, तेलंगाना भाजपा ने तेजी से प्रगति की है और अब सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति के लिए मुख्य चुनौती बन कर उभरी है। तेलंगाना में 2023 में चुनाव होने है। भाजपा वहां अपना पूरा दम-ख़म लगा रही है। बंसल पार्टी को मजबूत करने में एक बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।


राजस्थान के हैं सुनील बंसल (Sunil Bansal from Rajasthan)

सुनील बंसल 1989 में छात्र चुनाव में राजस्थान विश्वविद्यालय के महासचिव चुने गए। भाजपा में शामिल होने से पहले वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे। वहां से, वह विभिन्न क्षमताओं में सेवारत एबीवीपी के राष्ट्रीय संयुक्त आयोजन सचिव के पद तक पहुंचे। वह भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन में सबसे आगे रहे हैं और 2010 से 2014 तक भ्रष्टाचार के खिलाफ युवाओं के राष्ट्रीय संयोजक (वाईएसी) के रूप में सक्रिय भूमिका निभाई है। उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा, भारतीय शिक्षा प्रणाली, प्रणालीगत सुधारों आदि पर किताबें और लेख लिखे हैं।



कौन हैं धर्मपाल सिंह (Who is Dharampal Singh)

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड के संयुक्त क्षेत्र संगठन मंत्री रहे धर्मपाल सिंह झारखंड बीजेपी के संगठन महामंत्री थे। धर्मपाल बिजनौर जिले के नगीना तहसील के हुरनगला के मूल निवासी हैं। मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद उन्होंने कुछ दिनों के लिए सरकारी नौकरी की। बाद में नौकरी छोड़ कर एबीवीपी ज्वाइन कर लिया। उन्हे इससे पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री और राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेंदारी दी गई थी।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story