BJP को बड़ा झटका, सुनील जाखड़ ने पंजाब प्रदेश अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

Sunil Jakhar Resigns: भाजपा के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

Network
Newstrack Network
Published on: 27 Sep 2024 3:06 AM GMT (Updated on: 27 Sep 2024 3:53 AM GMT)
Sunil Jakhar Resigns
X

Sunil Jakhar Resigns (Pic: Social Media)

Sunil Jakhar Resigns: पंजाब में पंचायत चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि भाजपा हाईकमान की ओर से अभी तक जाखड़ का इस्तीफा मंजूर नहीं किया गया है। हाल के दिनों में जाखड़ सियासी रूप से कम सक्रिय दिखे हैं और उन्होंने भाजपा की जरूरी बैठकों से भी दूरी बना रखी थी।

अपने इस्तीफे को लेकर जाखड़ ने चुप्पी साध रखी है। जाखड़ को पिछले साल जुलाई महीने में पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। जानकार सूत्रों का कहना है कि लोकसभा चुनाव हारने के बाद बावजूद रवनीत सिंह बिट्टू को केंद्र में मंत्री बनाए जाने से जाखड़ नाराज चल रहे थे।

इसलिए थे नाराज

माना जा रहा है कि रवनीत बिट्टू को केंद्रीय राज्य मंत्री बनाए जाने पर सुनील नाराज थे। बता दें कि रवनीत लोकसभा चुनाव हार गए थे। इसके बाद भी उन्हें मंत्री बनाया गया। इसके चलते सुनील जाखड़ ने नाराजगी जताई थी। सुनील इससे पहले कांग्रेस पार्टी में थे। लोकसभा चुनाव में भाजपा ने बड़ा बदलाव करते हुए पंजाब की कमान सुनील जाखड़ को सौंपी थी। सुनील जाखड़ 2022 में भापजा में शामिल हुए थे। उन्हें पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सदस्यता दिलाई थी। उनके इस्तीफे के बाद अभी तक पार्टी ने इस्तीफा मंजूर नहीं किया है।

कांग्रेस के कद्दावर नेता

सुनील जाखड़ कांग्रेस पार्टी के कद्दावार नेता थे। वह कांग्रेस पार्टी से कई बार निर्वाचित भी हो चुके हैं। 2022 विधानसभा चुनाव में हार का सामना करने के बाद उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया था। 2024 में पार्टी ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बना दिया। अब 14 महीने बाद उन्होंने इस पद से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि सुनील जाखड़ दो बार के विधायक हैं। साथ ही एक बार सांसद रह चुके हैं। वह गुरदासपुर से सांसद थे। भाजपा में शामलि होने से पहले सुनील 2021 तक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष थे। पंजाब से सटे हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। सुनील जाखड़ के इस्तीफे से भाजपा को नुकसान हो सकता है।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story