×

सनी लियोन ने दिल जीत लिया, सामने आया इनका ये नया वीडियो

बॉलीवुड की हॉट और ग्लैमरस एक्ट्रेस सनी लियोनी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह एक जिराफ को खाना खिलाती नजर आ रही हैं। ये वीडिओ तेजी से वायरल हो रहा है

Aradhya Tripathi
Published on: 2 Jun 2020 7:52 AM GMT
सनी लियोन ने दिल जीत लिया, सामने आया इनका ये नया वीडियो
X

पूरा देश इस समय कोरोना वायरस से जूझ रहा है। देश में आए दिन कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में देश में लगभग 70 दिनों से लॉकडाउन लागू है। जिसके चलते सम्प्पर्ण बंद है। अब जरूर सरकार की ओर से कुछ रियायते दी जा रही हैं। ऐसे में कोरोना और लॉकडाउन के संकट काल में कई लोगों गरीबों और जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आए। इस दौरान भारतीय कलाकारों और फिल्म जगत की हस्तियों ने भी दिल खोल कर मदद की।

फिर चाहे वो अक्षय कुमार, सलमान खान और अजयदेवगन हों या कोई। अभिनेता सोनू सूद ने तो जो कर दिखाया है वो वाकई में काबिल-ए-तारीफ़ है। अब इसी कड़ी में एक और फिल्म जगत की हस्ती का नाम जुड़ा है। जिसने कुछ ऐसा किया है जिसकी सराहना हो रही है। जो है बॉलीवुड की बेबी डॉल सनी लियोन। जिनका एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

सनी लियोन का वीडियो वायरल, हो रही तारीफ

बॉलीवुड की हॉट और ग्लैमरस एक्ट्रेस सनी लियोनी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह एक जिराफ को खाना खिलाती नजर आ रही हैं। वीडियो के कैप्शन में सनी ने लिखा, "बहुत अच्छा महसूस हुआ कि हम दो संकटकालों के बीच इस वाइल्ड लाइफ लर्निंग सेंटर की मदद कर पाए।" सनी ने आगे लिखा, '' वे सभी इन जानवरों की देखरेख और इन्हें खाना खिलाने में बहुत मेहनत कर रहे हैं। और कोशिश कर रहे हैं कि इनमें से जितने ज्यादा को संभव हो सके जंगलों में वापस भेजा जा सके।'

ये भी पढ़ें- झारखंड में अब तक कोरोना के 675 केस, 374 एक्टिव केस और 5 की मौतः राज्य सरकार

सनी का ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। और इसे कई लोगों ने लाइक और शेयर भी किया है। अक्सर अपनी हॉट अदाओं और ग्लैमरस लुक को लेकर चर्चा में रहने वाली सनी लियोन इस बार एक नेक काम के लिए चर्चा में हैं। वीडियो में सनी अपने हाथ से जिराफ को खाना खिला रही हैं। लकड़ी की एक मोटी दीवार के दूसरी तरफ खड़ा जिराफ सनी को बिना कोई नुकसान पहुंचाय सनी के हाथ से खाना खा रहा है।

सोनू सूद बने रियल हीरो

गौरतलब है कि लॉकडाउन के दौरान में अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान जैसे तमाम अभिनेताओं ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। सलमान खान ने जहां राशन भेज कर लोगों की मदद की वहीं शाहरुख खान ने अपना ऑफिस क्वारनटीन सेंटर बनाने के लिए दे दिया। शाहरुख ने अम्फान तूफान से पीड़ितों की मदद के लिए भी डोनेशन दिया। लेकिन इन सबसे बढ़ कर लोगों इ मदद के लिये आगे आये हैं अभिनेता सोनू सूद।

ये भी पढ़ें- कोरोना से कांग्रेस के दिग्गज नेता का निधन, पार्टी में शोक की लहर

सोनू अब तक हजारों मजदूरों को उनके घर पहुंचा चुके हैं। सोनू ने पहले बसों से कई मजदूरों को उनके घर तक पहुंचाया। उसके बाद हवाई सेवा शुरू होने के बाद प्लेन से भी लोगों को उनके घर पहुँचाया। और अभिनेता ट्रेन से मजदूरों को उनके घर पहुंचा रहे हैं। ऐसे नेक काम करने के चलते सोनू सूद इस समय सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। और उन्हें लगातार लोगों की तारीफें मिल रहीं हैं।

Aradhya Tripathi

Aradhya Tripathi

Next Story