×

SC Collegium की सिफारिश, आठ हाईकोर्ट को मिलेंगे नए मुख्य न्यायाधीश, देखें लिस्ट

High Court Judge Appointment: सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने देश के आठ उच्च न्यायलयों में नए मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए केंद्र सरकार से सिफारिश कि है।

Newstrack          -         Network
Published on: 12 July 2024 12:52 PM IST (Updated on: 12 July 2024 1:58 PM IST)
India News
X

सांकेतिक तस्वीर। (Pic: Social Media)

High Court Judge Appointment: सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने देश के आठ हाईकोर्ट में नए मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए सिफारिश की है। ये सिफारिश केंद्र सरकार से की गई है। केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद आठ हाईकोर्ट को नए चीफ जस्टिस मिलेंगे। आठ उच्च न्यायालयों में दिल्ली, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख, मध्य प्रदेश, केरल मेघालय और मद्रास हाई कोर्ट शामिल है। इन हाईकोर्ट में नए चीफ जस्टिसों की नियुक्ति की नियुक्ति की सिफारिश की गई है। ये प्रस्ताव सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस संजीव खन्ना, और जस्टिस बीआर गवई की कॉलेजियम ने पारित किया है। केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद इनकी नियुक्ति का रास्ता साफ हो जाएगा।

इन उच्च न्यायालयों को मिलेगा नया मुख्य न्यायाधीश

  • जस्टिस मनमोहन को दिल्ली हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाने का प्रस्ताव दिया गया है। वह वर्तमान में दिल्ली उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश हैं।
  • न्यायमूर्ति एम.एस.रामचंद्र राव 19.7.2024 को मौजूदा मुख्य न्यायाधीश डॉ. बी.आर. सारंगी की सेवानिवृत्ति पर झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में स्थानांतरित करने का प्रस्ताव पारित किया गया है। एम.एस.रामचंद्र राव वर्तमान में हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश हैं।
  • न्यायमूर्ति न्यायमूर्ति राजीव शकधर जो दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश उन्हें हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने के लिए नाम पारित किया गया है। यहां मौजूदा न्यायमूर्ति रामचन्द्र राव के झारखंड स्थानांतरण पर पद रिक्त हो जाएगा।
  • न्यायमूर्ति सुरेश कैत जो दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश हैं उन्हें जम्मू और कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के लिए सिफारिश की गई है। अगर यहां के मौजूदा नयायाधीश एन कोटिस्वर सिंह को पदोन्नत करने का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया जाता है।
  • न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावालिया पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश हैं। उन्हें मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश के लिए चुना गया है।
  • न्यायमूर्ति नितिन जामदार बॉम्बे उच्च न्यायालय के न्यायाधीश हैं। उन्हें केरल उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के लिए नियुक्त करने की सिफारिश की गई है।
  • न्यायमूर्ति ताशी रबस्तान जो जम्मू-कश्मीर एवं एल एचसी न्यायाधीश हैं उन्हें मेघालय उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सीजे वैद्यनाथन की 16 अगस्त को सेवानिवृत्ति के बाद नियुक्त करने के लिए नाम दिया गया है।
  • न्यायमूर्ति के आर श्रीराम जो बॉम्बे उच्च न्यायालय के न्यायाधीश हैं उन्हें मद्रास उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पर नियुक्त करने के लिए सिफारिश की गई है।
Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story