×

सूरजकुंड मेले की थीम बन कर तैयार, जान लेंगे तो नहीं कर पाएंगे फरवरी का इंतजार

2020 में फरवरी में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेला में इस बार टूरिस्ट हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत वादियों व लोक संस्कृति  को देखेंगे।23 साल बाद  35वें इंटरनेशनल सूरजकुंड क्राफ्ट मेले में मैक्लॉडगंज और मनाली नजर आएंगे।

suman
Published on: 12 Nov 2019 6:46 AM GMT
सूरजकुंड मेले की थीम बन कर तैयार, जान लेंगे तो नहीं कर पाएंगे फरवरी का इंतजार
X

जयपुर: 2020 में फरवरी में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेला में इस बार टूरिस्ट हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत वादियों व लोक संस्कृति को देखेंगे।23 साल बाद 35वें इंटरनेशनल सूरजकुंड क्राफ्ट मेले में मैक्लॉडगंज और मनाली नजर आएंगे। हरियाणा पर्यटन विभाग ने हिमाचल प्रदेश को थीम स्टेट बनाया गया है। जिसका चयन हो गया। इसमें उज्बेकिस्तान की भी मुख्य भूमिका होगी।

मेला 1 फरवरी से 17 फरवरी तक चलेगा। हर साल फरवरी माह के पहले पखवाड़े में आयोजित होता है। यहां देश-विदेश से लाखों लोग मेला देखने आते हैं। इससे पहले हिमाचल प्रदेश 1996 में थीम स्टेट रहा था। सूरजकुंड मेले में विश्व के 50 से अधिक देश अपनी संस्कृति का प्रदर्शन करने के लिए आते हैं। देश के सभी राज्यों के कलाकार मेले में शिरकत करते हैं।

यह भी पढ़ें... गजब है भाई: यहां कर्मचारियों के पैर धोतें हैं ऑफिस के बॉस

मेले में कंट्री पार्टनर उज्बेकिस्तान की संस्कृति भी नजर आएगी। हिमाचल की पहचान दुनिया भर में अपने टूरिस्ट स्थलों के लिए है। यहां पर दुनिया भर से टूरिस्ट घूमने के लिए आते हैं। ऐसे में मेले में हिमाचल प्रदेश के टूरिस्ट स्थलों को प्रमुख रूप से प्रदर्शित किया जाएगा। खबरों के अनुसार पूरे मेला परिसर में हिमाचल के 10 से अधिक टूरिस्ट स्थलों को तैयार किया जाएगा। इन पर्यटन स्थलों में मैक्लॉडगंज और मनाली प्रमुख रूप से शामिल होंगे। मैक्लॉडगंज में प्रति वर्ष एक लाख से भी अधिक टूरिस्ट घूमने के लिए जाते हैं। इसके अलावा चंबा घाटी, कुल्लू मनाली, धर्मशाला, कांगड़ा भी प्रदर्शित किए जाएंगे।मेले में कंट्री पार्टनर उज्बेकिस्तान की संस्कृति भी नजर आएगी। हिमाचल की पहचान दुनिया भर में अपने टूरिज्म के लिए है। यहां पर दुनिया भर से टूरिस्ट घूमने के लिए आते हैं।

यह भी पढ़ें...JNU में बढ़ी फीस पर बवाल: ‘ऐसे ही चलता रहा तो पढ़ाई छोड़ने को होंगे मजबूर’

ऐसे में मेले में हिमाचल प्रदेश के टूरिस्ट स्थलों को प्रमुख रूप से दिखाया जाएगा। पूरे मेला परिसर में हिमाचल के 10 से अधिक टूरिस्ट स्थलों को तैयार किया जाएगा। इसमें चंबा घाटी, कुल्लू मनाली, धर्मशाला, कांगड़ा भी दिखाएं जाएंगे। हिमाचल के 20 से अधिक तरह के खानपान की स्टाल मेले में लगाई जाएगी। ताकि दुनिया भर से आने वाले टूरिस्ट वहां का स्थानीय खानपान का स्वाद भी ले सके।

suman

suman

Next Story