×

अमरिंदर को कोर्ट ने दिया जोर का झटका, मुख्य प्रधान सचिव की नियुक्ति रद्द

Rishi
Published on: 17 Jan 2018 12:55 PM GMT
अमरिंदर को कोर्ट ने दिया जोर का झटका, मुख्य प्रधान सचिव की नियुक्ति रद्द
X

चंडीगढ़ : पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने बुधवार को मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को झटका देते हुए उनके मुख्य प्रधान सचिव सुरेश कुमार की नियुक्ति रद्द कर दी। न्यायालय ने उनकी नियुक्ति को गैर संवैधानिक बताया। न्यायामूर्ति राजन गुप्ता कहा कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी कुमार का पद पर आसीन होना संविधान के अनुच्छेद 166 (3) का उल्लंघन है और इसलिए उनकी नियुक्ति 'अमान्य' है।

सुरेश कुमार को अमरिंदर सिंह का करीबी और उनके बाद राज्य में दूसरा सबसे कद्दावर व्यक्ति माना जाता है। इससे पहले वह 2002-07 के दौरान अमरिंदर सिंह के मुख्यमंत्री रहने के दौरान भी प्रधान सचिव थे।

एक वकील ने पिछले वर्ष कुमार की नियुक्ति के खिलाफ उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी।

ये भी देखें :पंजाब के मंत्री राणा गुरजीत का भ्रष्टाचार मामले में इस्तीफा

उच्च न्यायालय के आदेश को मुख्यमंत्री के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। इससे पहले उनके एक और करीबी माने जाने वाले सिंचाई और ऊर्जा मंत्री राणा गुरजीत सिह को रेत खनन के ठेके के मामले में घिरने के बाद इस्तीफा देने पड़ा था।

इसके अलावा, प्रवर्तन निदेशालय ने राणा गुरजीत सिंह के पुत्र इंद्र प्रताप सिंह को बिना अनुमति के विदेश में कथित रूप से 100 करोड़ रुपये इकट्ठा करने के लिए समन जारी किया था। इंद्र प्रताप बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश हुए।

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story