×

Surya Grahan 2022: दिवाली के अगले दिन सूर्यग्रहण, गलती से न करिएगा ये बड़ी भूल, होगा भारी नुकसान

Surya Grahan 2022: दिवाली के त्योहार के अगले दिन यानी 25 अक्टूबर को इस साल का दूसरा या आखिरी सूर्य ग्रहण पड़ रहा है। ये आखिरी सूर्यग्रहण भारत के कुछ राज्यों के साथ-साथ विदेशों में भी दिखाई देगा।

Vidushi Mishra
Published on: 19 Oct 2022 10:04 AM GMT
solar eclipse
X

सूर्य ग्रहण  (फोटो- सोशल मीडिया)

Surya Grahan 2022: इस साल 2022 में दिवाली का त्योहार 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा। दिवाली के त्योहार के अगले दिन यानी 25 अक्टूबर को इस साल का दूसरा या आखिरी सूर्य ग्रहण पड़ रहा है। ये आखिरी सूर्यग्रहण भारत के कुछ राज्यों के साथ-साथ विदेशों में भी दिखाई देगा। सूर्यग्रहण के दिन काफी सतर्कता बरतनी चाहिए। आइए आपको बताते हैं कि सूर्यग्रहण के दिन का क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।

25 अक्टूबर 2022 को साल का आखिरी सूर्यग्रहण पड़ रहा है। भारत के कुछ पूर्वी हिस्सों में जैसे अंडमान और निकोबार द्वीप, ऐजावल, डिब्रूगढ़, इंफाल, ईंटानगर, कोहिमा, शिवसागर, सिलचल और तैमलॉन्ग समेत अन्य कई शहरों में नहीं दिखाई देगा। लेकिन इसके अलावा भारत और विदेश में भी दिखाई देगा।

वैज्ञानिक तौर पर बताया जाता है कि कभी भी सूर्य ग्रहण के दिन सूर्य को नंगी आंखों से नहीं देखना चाहिए। दरअसल इसके पीछे का कारण है कि जिस समय चंद्रमा के चलते सूर्य की किरणें/रोशनी ढंक जाती है, उससे आपकी आंखों को नुकसान हो सकता है। और तो और आंखों की रोशनी के जाने का भी खतरा रहता है। चलिए आपको बताते हैं कि इसके अलावा और क्या नहीं करना चाहिए और क्या करना चाहिए।

सूर्य ग्रहण में क्या करना चाहिए
what to do during solar eclipse

सूर्य ग्रहण के शुरू होने से पहले खाने-पीने की चीजों में तुलसी के पत्तियां डाल देनी चाहिए।

सबसे पहले तो सूर्यग्रहण के दौरान भगवान के नाम का जप करना चाहिए।

सू्र्यग्रहण के बाद नहाना चाहिए।

सूर्यग्रहण के बाद घर की साफ-सफाई कर लेनी चाहिए।

साफ-सफाई करने के बाद घर में गंगा जल छिड़क लेना चाहिए।

यह ग्रहण देखने का सबसे सुरक्षित तरीका यह है कि आप टेलीस्कोप से देखे।

सूर्यग्रहण में ये न करें
what not to do during solar eclipse

सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य को कभी सामान्य चश्मे से नहीं देखना चाहिए।

सूर्यग्रहण को कैमरे से रिकॉर्ड न करें।

बच्चों को भी सूर्यग्रहण के दौरान घर के अंदर ही रखें।

ग्रहण के दौरान गर्भवती स्त्रियों को बहुत ध्यान देना चाहिए। ध्यान देते हुए गर्भवती स्त्रियों को घर में रहना चाहिए।

ग्रहण के दौरान खाना नहीं पकाना चाहिए। न ही खाना चाहिए।

सूर्यग्रहण के दौरान सोना नहीं चाहिए।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story