×

Surya Grahan Date and Time: आज सबसे बड़ा सूर्यग्रहण, जानिये यूपी, दिल्ली मु्ंबई, बेंगलुरु और चेन्नई का समय

Surya Grahan on 25th October 2022: साल 2022 का आखिरी सूर्यग्रहण दिवाली से ठीक एक दिन बाद यानी कि 25 अक्टूबर को लगेगा।

Jugul Kishor
Published on: 25 Oct 2022 10:10 AM GMT (Updated on: 25 Oct 2022 10:10 AM GMT)
Solar eclipse on 25th October 2022
X

 सूर्यग्रहण (Pic: Social Media)

Solar eclipse on 25th October 2022: साल 2022 का आखिरी सूर्यग्रहण दिवाली से ठीक एक दिन बाद यानी कि 25 अक्टूबर को लगेगा। ये सूर्यग्रहण आंशिक सूर्यग्रहण होगा, जो भारत के कई हिस्सों में दिखाई देगा। आंशिक सूर्यग्रहण यूपी, दिल्ली, बेंगलूरु, कोलकाता, चेन्नई, मुंबई, पटना, जयपुर, हैदराबाद, अहमदाबाद, पुणे, नागपुर, भोपाल, चंडीगढ़, मथुरा, लखनऊ, में नजर आएगा।

शहरों में कब से कब तक चलेगा सूर्य ग्रहण

दिल्ली में 04:28 से 05:42 बजे तक

मथुरा में 04:31 से 05:41 बजे तक

लखनऊ 4:36 से 05:29 बजे तक

बेंगलुरु में 05:12 से 05:56 बजे तक

कोलकाता में 04:51 से 05:04 बजे तक

चेन्नई में 05:13 से 05:45 बजे तक

मुंबई में 04:49 से 06:09 बजे तक

पटना में 04:42 से 05:14 बजे तक

जयपुर में 04:31 से 05:50 बजे तक

हैदराबाद में 04:58 से 05:48 बजे तक

अहमदाबाद में 04:38 से 06:06 बजे तक

पुणे में 04:51 से 06:06 बजे तक

नागपुर में 04:49 से 05:42 बजे तक

भोपाल में 04:42 से 05:47 बजे तक

चंडीगढ़ में 04:23 से 05:41 बजे तक

क्या होता है सूर्य ग्रहण

सूर्यग्रहण तब लगता है जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच में आ जाता है। जिसके बाद में चंद्रमा सूर्य के प्रकाश के एक हिस्से को रोक देता है। जिसे आंशिक सूर्यग्रहण कहा जाता है। जब चंद्रमा सूर्य के प्रकाश को पूरी तरह से रोक देता है तो उसे पूर्ण सूर्य ग्रहण कहा जाता है।

सूर्य ग्रहण में भूल से भी न करें यह गल्ती

सूर्य ग्रहण के दिन पूजा पाठ नहीं की जाती है। इस दिन ग्रहण काल में केवल भगवान के नाम का जाप किया जाता है। सूर्यगहण के समय कोई भी मांगलिक और शुभ कार्य नहीं किया जाता है। सूर्य ग्रहण के समय में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखा जाता है। सूर्य ग्रहण समाप्त होने के बाद में स्नान करके पूजा पाठ किया जाता है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story