Sushil Kumar Modi Funeral: दिल्ली से पटना लाया जा रहा सुशील मोदी का पार्थिव शरीर, PM मोदी सहित कई दिग्गज नेताओं ने जताया शोक

Sushil Kumar Modi Funeral: दिल्ली एम्स से सुशील मोदी का पार्थिव शरीर दिल्ली एयरपोर्ट के लिए परिवार के सदस्य निकल चुके हैं। दस बजे पटना के लिए विशेष विमान रवाना होगा।

Jugul Kishor
Published on: 14 May 2024 4:15 AM GMT (Updated on: 14 May 2024 4:16 AM GMT)
Sushil Kumar Modi Funeral
X

पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी (सोशल मीडिया)

Sushil Kumar Modi Funeral: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और मौजूदा राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी का सोमवार को दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। वह पिछले कई महीनों से कैंसर जैसी बीमार से जूझ रहे थे। सुशील मोदी के निधन के खबर जैसी है सामने आई तो राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव समेत तमाम नेताओं ने शोक जताया। जानकारी मिल रही है कि सुशील कुमार मोदी का पार्थिव शरीर दिल्ली के एम्स से पटना उनके आवासा पर लाया जा रहा है। सबसे पहले पार्थिव शरीर को उनके आवास पर लाया जाएगा। इसके बाद बीजेपी कार्यालय ले जाया जाएगा। बीजेपी कार्यायल के बाद अंतिम संस्कार के लिए पार्थिव शरीर को ले जाया जाएगा।

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जताया दुख

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुशील कुमार मोदी के निधन पर दुख जताते हुए एक्स पर लिखा कि सुशील कुमार मोदी जी का आकस्मिक निधन एक अपूरणीय क्षति है। सौम्य स्वभाव, कुशल प्रशासक के रूप में योगदान तथा सार्वजनिक जीवन में शुचिता उनके व्यक्तित्व और कृतित्व में परिलक्षित होते थे। बिहार के उप-मुख्यमंत्री, संसद सदस्य और राज्य की विधायिका के दोनों सदनों के सदस्य के रूप में सुशील कुमार मोदी ने उच्च आदर्शों को निभाया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दें।

PM मोदी ने जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि पार्टी में अपने मूल्यवान सहयोगी और दशकों से मेरे मित्र रहे सुशील मोदी जी के असामयिक निधन से अत्यंत दुख हुआ है। बिहार में भाजपा के उत्थान और उसकी सफलताओं के पीछे उनका अमूल्य योगदान रहा है। आपातकाल का पुरजोर विरोध करते हुए, उन्होंने छात्र राजनीति से अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। वे बेहद मेहनती और मिलनसार विधायक के रूप में जाने जाते थे। राजनीति से जुड़े विषयों को लेकर उनकी समझ बहुत गहरी थी। उन्होंने एक प्रशासक के तौर पर भी काफी सराहनीय कार्य किए। जीएसटी पारित होने में उनकी सक्रिय भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगी। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं। ओम शांति!

सुशील मोदी के निधन से आहत हूं: अमित शाह

हमारे वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी जी के निधन की सूचना से आहत हूँ। आज बिहार ने राजनीति के एक महान पुरोधा को हमेशा के लिए खो दिया। ABVP से भाजपा तक सुशील जी ने संगठन व सरकार में कई महत्त्वपूर्ण पदों को सुशोभित किया। उनकी राजनीति गरीबों व पिछड़ों के हितों के लिए समर्पित रही। उनके निधन से बिहार की राजनीति में जो शून्यता उभरी है, उसे लंबे समय तक भरा नहीं जा सकता। दुःख की इस घड़ी में पूरी भाजपा उनके शोकाकुल परिवार के साथ खड़ी है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ॐ शांति शांति

मैंने आज सच्चा दोस्त खो दिया- सीएम नीतीश कुमार

हार के सीएम नीतीश कुमार ने अपने पूर्व सहयोगी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। सीएम ने कहा कि वे जेपी आंदोलन के सच्चे सिपाही थे। डिप्टी सीएम के तौर पर भी उन्होंने हमारे साथ लंबे समय तक काम किया। सीएम ने कहा, "मैनें आज सच्चा दोस्त और कर्मठ राजनेता खो दिया है।

सुशील मोदी का निधन दुखद: लालू यादव

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने सोशल मीडिया प्लेसफार्म एक्स पर लिखा कि पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ के समय यानि विगत 51-52 वर्षों से हमारे मित्र भाई सुशील मोदी के निधन का अति दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। वे एक जुझारू, समर्पित सामाजिक राजनीतिक व्यक्ति थे। ईश्वर दिवगंत आत्मा को चिरशांति तथा परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

तेजस्वी यादव ने दी श्रद्धांजलि

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री, हमारे अभिभावक, संघर्षशील एवं कर्मठ नेता आदरणीय सुशील कुमार मोदी जी के असामयिक निधन की खबर सुन अत्यंत व्यथित हूँ। ईश्वर दिवगंत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा परिजनों व शुभचिंतकों को दुख की इस घड़ी में सम्बल प्रदान करे। ॐ शांति ॐ


Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story