×

सुषमा स्वराज ने जारी किया अलर्ट: त्रिपोली में मौजूद भारतीयों को जल्द देश छोड़ने की हिदायत

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने लीबिया के त्रिपोली में तेजी से बिगड़ते हालात को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। सुषमा स्वराज ने ट्विट कर कहा कि लीबिया से भारी निकासी और यात्रा प्रतिबंध के बाद भी त्रिपोली में 500 से अधिक भारतीय हैं।

Vidushi Mishra
Published on: 20 April 2019 4:54 AM GMT
सुषमा स्वराज ने जारी किया अलर्ट: त्रिपोली में मौजूद भारतीयों को जल्द देश छोड़ने की हिदायत
X

नई दिल्ली: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने लीबिया के त्रिपोली में तेजी से बिगड़ते हालात को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। सुषमा स्वराज ने ट्विट कर कहा कि लीबिया से भारी निकासी और यात्रा प्रतिबंध के बाद भी त्रिपोली में 500 से अधिक भारतीय हैं।

त्रिपोली में स्थिति तेजी से बिगड़ रही है। वर्तमान में उड़ानें चालू हैं। कृपया अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से त्रिपोली छोड़ने के लिए कहें। हम उन्हें बाद में नहीं निकाल पाएंगे।

यह भी देखे:जन्म के समय इस बच्चे का वजन था एक सेब के बराबर, 7 माह बढ़ा 13 गुना वजन

लीबिया की राजधानी त्रिपोली पर कब्जे को लेकर दो प्रतिद्वंद्वी धड़ों के बीच इस महीने शुरू हुई लड़ाई में अबतक 205 लोगों की मौत हो गई है। स्थिति के मद्देनजर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि वह घायलों के इलाज के लिए सर्जनों समेत मेडिकल विशेषज्ञों को तैनात कर रहा है।

इस महीने के शुरू में भड़की लड़ाई से 2011 में हुए विद्रोह के स्तर पर गृह युद्ध छिड़ने का अंदेशा है। 2011 में हुए विद्रोह में तानाशाह मुअम्मर कज़्जाफी की सत्ता चली गई थी और उनकी हत्या कर दी गई थी।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story