×

PAK में फंसी बेटी को बचाने के लिए पिता ने मांगी सुषमा स्वराज से मदद, पासपोर्ट रिन्यू कर भारत लाने का आदेश

sujeetkumar
Published on: 21 March 2017 10:45 AM GMT
PAK में फंसी बेटी को बचाने के लिए पिता ने मांगी सुषमा स्वराज से मदद, पासपोर्ट रिन्यू कर भारत लाने का आदेश
X

नई दिल्ली: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भारतीय उच्चायोग को निर्देश दिए है कि वह पाकिस्तान में फंसी एक भारतीय महिला के पासपोर्ट का नवीनीकरण कर उसे सुरक्षित भारत वापस लाए। हैदराबाद के रहने वाले मोहम्मद अकबर ने अपनी बेटी (मोहम्मदिया बेगम) को भारत लाने के लिए सुषमा स्वराज को विडियो मैसेज भेजकर मदद की गुहार लगाई।

विडियो में उन्होंने कहा कि मोहम्मदिया को पाक में उनके ससुराल वाले परेशान कर रहे हैं और भारत अपने परिवार के पास आने नहीं दे रहे है। सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी।

इस मामले पर सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर कहा कि मुझे मोहम्मद अकबर का एक यूटयूब मैसेज मिला है कि उनकी बेटी मोहम्मदिया बेगम की शादी एक पाक नागरिक से हुई थी। जिसे ससुराल वाले परेशान कर रहे हैं। अफसरों ने पीड़ित मोहम्मदिया से इस मामले पर बातचीत की।

सुषमा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि उन्होंने इस मामले पर इंडियन हाई कमीशन को निर्देश दिए हैं कि वह युवती का भारतीय पासपोर्ट रिन्यू करे और उसे भारत वापस लाए। इसके साथ ही उन्होंने परिवार की मदद की बात भी कही है।

आगे की स्लाइड में देखें सुषमा स्वराज के ट्विट ...









आगे की स्लाइड में पढ़ें यूनिस ने शादी के वक्त अपनी पहचान छिपाई थी...

-मोहम्मदिया बेगम की शादी 1996 में हुई थी।

-मोहम्मदिया बेगम के पति का नाम मोहम्मद यूनिस है।

-जिसके पांच बच्चे हैं।

-जिनमें तीन लड़के और दो लड़कियां हैं।

-पीड़ित महिला के घर वालों का आरोप है कि यूनिस ने शादी के वक्त अपनी पहचान छिपाई थी।

-उसने खुद को ओमान का नागरिक बताया था।

उसे जिंदा भारत नहीं भेजेगा

-मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मोहम्मदिया ने अपनी मां हजारा बेगम को फोन किया था।

-उसने बताया कि अफसरों की मुलाकात के बाद उसके साथ ससुराल वालों ने मारपीट की थी और उसे एक कमरे में बंद कर दिया था।

-इसके साथ ही यह भी खबरें हैं कि उसने दूसरी महिला के साथ शादी कर ली है।

-इतना ही नहीं उने अपनी पत्नी को धमकी भी दी है कि वह उसे जिंदा भारत नहीं भेजेगा।

sujeetkumar

sujeetkumar

Next Story