×

मुंबई पुलिस का दावा, एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है एक संदिग्ध आतंकी

Admin
Published on: 26 April 2016 12:12 PM GMT
मुंबई पुलिस का दावा, एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है एक संदिग्ध आतंकी
X

मुंबई: मुंबई पुलिस ने एयरपोर्ट से एक संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार किये जाने का दावा किया है।पुलिस का कहना है कि यह आतंकी झावेरी बाजार में हुए बम धमाके का आरोपी है।पुलिस के अनुसार, इस आतंकी का संबंध इंडियन मुजाहिद्दीन से है।

क्या है मुंबई पुलिस का दावा

-पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आतंकी का नाम जैनुल अबेदिन बताया है।

-पुलिस का कहना है यह आतंकी 2011 में हुए झावेरी बाजार ब्लास्ट का आरोपी है।

-साथ ही यह आतंकी पुणे जर्मन बेकरी धमाके मामले में गिरफ्तार किये गए रियाज भटकल का साथी भी बताया जा रहा है।

-भटकल ने बताया कि कई शहरों में ब्लास्ट में इसका हाथ था।

-इसकी तलाश गुजरात, महाराष्ट्र पुलिस और कर्नाटक की पुलिस कर रही थी।

-इसका नाम कर्नाटक, जयपुर, अहमदाबाद और मुंबई के धमाकों में सामने आया था।

-यह कर्नाटक के भटकल का रहने वाला था।

Admin

Admin

Next Story