×

पीरियड्स पर विवादित बयान: मंदिर के उपदेशक की हो रही अब थू-थू

स्वामी कृष्णस्वरूप दासजी स्वामीनारायण भुज मंदिर के उपदेशक हैं। गुजराती में दिए उपदेश में उन्होंने कहा, 'एक वार मासिक धर्म मान रहेली स्त्री ना हाथे रोटला खाई जाओ तोह बीजो अवतार बलाड नो ज छे। हवे तामने जे लागवु होय ते ना लागे।

SK Gautam
Published on: 18 Feb 2020 10:51 AM GMT
पीरियड्स पर विवादित बयान: मंदिर के उपदेशक की हो रही अब थू-थू
X

राजकोट: मंदिर के उपदेशक होने के बाद भी गुजरात के भुज स्थित स्वामीनारायण मंदिर के स्वामी कृष्णस्वरूप दासजी का महिलाओं को लेकर एक बयान सामने आया है, जिसे लेकर वह विवादों में घिर गए हैं। अपने बयान में स्वामी कृष्णस्वरूप दासजी ने पीरियड्स यानी माहवारी के दौरान खाना बनाने वाली महिलाओं को लेकर टिप्पणी की है।

अगले जन्म में कुतिया और बैल पैदा होंगे- स्वामी कृष्णस्वरूप दासजी

उनका कहना है कि अगर कोई महिला पीरियड्स के दौरान अपने पति के लिए खाना बनाती है, तो निश्चित तौर पर वह कुतिया (Bitch) के रूप में पुर्नजन्म लेगी। वहीं, ऐसी महिला के हाथ का खाना खाने वाला अगले जन्म में बैल बनेगा।

ये भी देखें: नेहा के ब्रेकअप का खुलासा: सामने आई ये सच्चाई, उड़ गए सबके होश

स्वामी कृष्णस्वरूप दासजी स्वामीनारायण भुज मंदिर के उपदेशक हैं। गुजराती में दिए उपदेश में उन्होंने कहा, 'एक वार मासिक धर्म मान रहेली स्त्री ना हाथे रोटला खाई जाओ तोह बीजो अवतार बलाड नो ज छे। हवे तामने जे लागवु होय ते ना लागे। (एक बार अगर कोई माहवारी से गुजर रही महिला की हाथ की बनी रोटी खा ले तो अगले जन्म में निश्चित तौर पर वह बैल बनेगा।)'

पुरुषों के लिए भी कही ये बात

अहमदाबाद में एक समाचार पत्र के अनुसार उन्होंने पुरुषों से भी कहा कि अगर आप पीरियड्स से गुजर रही महिला के हाथ का बना हुआ खाना खाते हैं तो उसके दोषी आप भी हैं, क्योंकि शास्त्रों में इन चीजों के बारे में साफ-साफ लिखा हुआ है। शादी से पहले आपको पता होना चाहिए कि खाना कैसे खाना है।

ये भी देखें: मोदी का श्मशान कनेक्शन: यहीं से चमकी थी किस्मत, जानें क्या हुआ था उस समय

SK Gautam

SK Gautam

Next Story