×

गर्लफ्रेंड की जिंदगी बचाने के लिए बनना पड़ा चोर, 51 बाइक चोरी कर गया जेल

मैं दुनिया भुला दूंगा तेरी चाहत में..... ये गाना शायद इसी सख्श के लिए बना है, जिसने अपनी गर्लफ्रेंड के इलाज के लिए एक दो नहीं बल्कि 51 बाइक चोरी कर डाली।

sujeetkumar
Published on: 23 April 2017 11:03 AM GMT
गर्लफ्रेंड की जिंदगी बचाने के लिए बनना पड़ा चोर, 51 बाइक चोरी कर गया जेल
X

सांकेतिक फोटो

बेंगलुरु: मैं दुनिया भुला दूंगा तेरी चाहत में.... ये गाना शायद इसी सख्श के लिए बना है, जिसने अपनी गर्लफ्रेंड के इलाज के लिए एक दो नहीं बल्कि 51 बाइक चोरी कर डाली। मामला बेंगलुरु का है, जहां टेलर का काम करने वाला व्यक्ति अपनी महिला मित्र के इलाज का खर्च पूरा करने के लिए बाइक चोरी करने लगा। पुलिस ने शनिवार को युवक को अरेस्ट कर जेल भेज दिया।

क्या है मामला?

-मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नायडू का रहने वाला मनोहर उर्फ मनु एक कपड़े की कंपनी में टेलर का काम करता है।

-वहां उसे साथ में काम करने वाली एक सहयोगी से प्यार हो गया, और दोनों साथ रहने के सपने सजोने लगे।

-23 वर्षीय मनोहर ने पुलिस को बताया कि उसे अपनी बीमार गर्लफ्रेंड की बेंगलुरु में इलाज के लिए पैसे की सख्त जरूरत थी।

-दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले थे, लेकिन उसकी महिला मित्र की तबियत खराब हो गई और वह जनवरी आंध्र प्रदेश चली गई।

-मनोहर उसे आंध्र प्रदेश से बेंगलुरु लाना चाहता था।

-इसपर उसकी गर्लफ्रेंड ने उससे कहा था कि वह बेंगलुरु में एक घर किराए पर ले और उसकी इलाज की व्यवस्था करे।

-मनोहर की मित्र जॉन्डिस और हॉर्मोन से संबंधित बीमारी से जूझ रही थी।

-डॉक्टर ने उसके इलाज में 5 लाख रूपए खर्च होने की बात कही थी।

क्या कहा पुलिस

-मनोहर न केवल एक घर किराए पर लेना चाहता था बल्कि घरेलू सामान भी खरीदना चाहता था।

-इसके लिए उसने बाइक की चोरी शुरू कर दी।

-उसकी गर्लफ्रेंड को उसके काम के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।

-पुलिस ने उसके पास से 25 लाख रुपए कीमत की 51 बाइक जब्त की है।

-शहर में बाइक चोरी की घटनाएं बढ़ने की रिपोर्ट के बाद जब पुलिस ने जांच की तो पता चला कि यह किसी नए शख्स का काम है।

sujeetkumar

sujeetkumar

Next Story