×

Tata Steel Steam Leak: ओडिशा टाटा स्टील पावर प्लांट में स्टीम लीकेज, विस्फोट के बाद कई कर्मचारी बीमार..अस्पताल में भर्ती

Tata Steel Steam Leak: ओडिशा के ढेंकनाल में टाटा स्टील पावर प्लांट में स्टीम लीक हुआ है। कई कर्मचारियों को अस्पताल ले जाया गया है।

Aman Kumar Singh
Published on: 13 Jun 2023 12:17 PM GMT (Updated on: 13 Jun 2023 12:28 PM GMT)
Tata Steel Steam Leak: ओडिशा टाटा स्टील पावर प्लांट में स्टीम लीकेज, विस्फोट के बाद कई कर्मचारी बीमार..अस्पताल में भर्ती
X
प्रतीकात्मक चित्र (Social Media)

Tata Steel Steam Leak: ओडिशा के ढेंकनाल जिले (Dhenkanal District) के मेरामुंडली में टाटा स्टील पावर प्लांट में स्टीम लीक हुआ है। जिसके बाद प्लांट में काम करने वाले कई कर्मचारी बीमार पड़ गए। कर्मचारियों को कटक के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। Moneycontrol की खबर के मुताबिक, विस्फोट होने से कम से कम 19 लोग घायल हुए हैं।

हादसे पर टाटा स्टील ने क्या कहा?

ये हादसा मंगलवार (13 जून) को दोपहर 1 बजे हुआ। हादसे के वक़्त निरीक्षण कार्य चल रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टाटा स्टील ने इस घटना पर एक बयान जारी किया है। टाटा स्टील ने आधिकारिक बयान में कहा है कि, 'ओडिशा के ढेंकनाल में टाटा स्टील मेरामंडली वर्क्स में स्टीम निकलने के कारण बीएफपीपी- 2 पावर प्लांट में दुर्घटना की खबर से हमें दुख हुआ है। हादसे में निरीक्षण कार्य के दौरान और साइट पर काम करने वाले कुछ लोग प्रभावित हुए हैं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज चल रहा है।'

हादसे की होगी जांच

टाटा स्टील ने कहा है कि, प्लांट प्रेमिसेस की घेराबंदी कर दी गई है। आपातकालीन सेवाओं को सक्रिय कर स्थिति पर नजर रखी जा रही है। इस संबंध में टाटा स्टील ने कहा कि, उसने प्रभावित कर्मचारियों के परिवार के सदस्यों से भी संपर्क किया है। हम उनकी मदद कर रहे हैं। कंपनी ने ये भी कहा कि, कंपनी दुर्घटना के कारणों का पता लगा रही है। इसके चलते एक आंतरिक जांच (Internal Investigation) शुरू की जाएगी।

टाटा स्टील ने क्षेत्र को बंद किया

टाटा स्टील ने ये भी कहा है कि, 'दुर्घटना के ठीक बाद सभी आपातकालीन प्रोटोकॉल सेवाओं को सक्रिय कर पूरे क्षेत्र को बंद कर दिया गया है। कंपनी ने यह भी बताया कि, 'ओडिशा के ढेंकानाल में टाटा स्टील मेरामंडली वर्क्स में भाप के निकल जाने के कारण बीएफपीपी- 2 बिजली संयंत्र में दुर्घटना की सूचना देकर हमें दुख हुआ है।'

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story