×

टाटा का बड़ा ऐलान: अब तक की सबसे बड़ी घोषणा, हारेगा कोरोना

कोरोना से जंग आज पूरी दुनिया लड़ रही है। दुनिया भर में तबाही मचाने वाले इस वायरस के भारत में अब तक 1037 केस आ चुके हैं। लॉकडाउन के चलते हुए भी आकड़ा दिन प्रति दिन बढ़ता ही जा रहा है। भारत में इस वायरस से मरने वालो की संख्या 25 है।

Vidushi Mishra
Published on: 29 March 2020 6:51 AM GMT
टाटा का बड़ा ऐलान: अब तक की सबसे बड़ी घोषणा, हारेगा कोरोना
X
टाटा का बड़ा ऐलान: अब तक की सबसे बड़ी घोषणा, हारेगा कोरोना

नई दिल्ली : कोरोना से जंग आज पूरी दुनिया लड़ रही है। दुनिया भर में तबाही मचाने वाले इस वायरस के भारत में अब तक 1037 केस आ चुके हैं। लॉकडाउन के चलते हुए भी आकड़ा दिन प्रति दिन बढ़ता ही जा रहा है। भारत में इस वायरस से मरने वालो की संख्या 25 है। ऐसे में इन विकट परिस्थितियों से उभरने के लिए भारत के कई मशहूर नामी हस्तियां देश के लिए सहयोग कर रही हैं। बता दें कि फेमस उद्योगपति रतन टाटा ने कोरोना से लड़ने के लिए 1500 करोड़ रुपये की सहायता देेने की घोषणा की है।

ये भी पढ़ें... कोरोना वायरस: दुनिया भर में मरीजों की संख्या 664,924, अब तक 30,848 लोगों की मौत

1500 करोड़ रुपये की धनराशि

बता दें कि रतन टाटा ने सोशल मीडिया पर ट्विट कर इस बात की जानकारी दी कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में टाटा ट्रस्ट की तरफ से 500 करोड़ रुपये दिए जाएंगे, इसके साथ ही टाटा संस की ओर से कोरोना महामारी से निपटने के लिए 1000 करोड़ रुपये की धनराशि अलग से दी जाएगी।

रतन टाटा ने ट्वीट करते हुए कहा कि कोरोना वायरस संकट सबसे कठिन चुनौतियों में से एक है। टाटा समूह की कंपनियां हमेशा ऐसे समय में देश की जरूरत के साथ खड़ी हुई हैं। इस समय देश को हमारी ज्यादा जरूरत है।"

ये भी पढ़ें... नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, बाहर से आने वाले मजदूरों पर किया ये एलान

रतन टाटा के अलावा कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में अभिनेता अक्षय कुमार ने भी 25 करोड़ की सहायता राशि प्रधानमंत्री राहत कोष में देने का ऐलान किया था। इनके साथ ही क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, सुरेश रैना भी राशि दान कर चुके हैं। हमें किसी भी हालत में इन दुर्लभ परिस्थितियों से उभरना ही है, जिसके लिए हम एकजुट होकर जंग लड़े।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story