×

Bihar Politics: बिहार में ताड़ी पर सियासत खेलेंगे तेजस्वी यादव, पूर्व डिप्टी CM के वादे मुंगेरी लाल के सपने!

Tejashwi Yadav on To Remove Ban Toddy: ताड़ी उत्पादन उनके लिए फायदेमंद नहीं था। तेजस्वी यादव बस उन्हें यानी पासी समुदाय को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं।

Sakshi Singh
Published on: 6 March 2025 7:20 PM IST (Updated on: 6 March 2025 7:21 PM IST)
Tejashwi Yadav on To Remove Ban Toddy
X

तेजस्वी यादव

Tejashwi Yadav on To Remove Ban Toddy: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद (RJD) नेता तेजस्वी यादव ने ताड़ी पर लगे बैन को हटाने का वादा किया है। उन्होंने कहा कि उनके पार्टी की सरकार बनती है तो ताड़ी पर लगे बैन को वह हटा देंगे। वहीं सत्ता पक्ष ने तेजेस्वी यादव के बयान पर चुटकी लेते हुए मुंगेरी लाल का सपना बताया है।

राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि आप सभी जानते हैं कि 'ताड़ी' प्राकृतिक है। लगभग 2% आबादी ने ताड़ी पर प्रतिबंध के कारण अपना रोजगार खो दिया। पासी समुदाय आर्थिक और सामाजिक रूप से पीड़ित है। और जब पुलिस उन्हें पीटती है, तो वे शारीरिक रूप से भी पीड़ित होते हैं।

तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि अगर हम बिहार में सरकार बनाते हैं, तो हम ताड़ी को बिहार आबकारी अधिनियम 2016 से बाहर कर देंगे। अब तेजस्वी के इस बयान पर बिहार में सियासी संग्राम शुरू हो गया।

सत्ता पक्ष ने साधा निशाना

बिहार के मंत्री रत्नेश सदा ने टिप्प्णी करते हुए कहा कि सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत, सरकार ने लोगों यानी जो ताड़ी का उत्पादन करते थे, उनको रोजगार दिया है। ताड़ी के उत्पादन के लिए काम करने वाली महिलाओं ने कहा है कि वे अब अच्छा काम कर रही हैं। ताड़ी उत्पादन उनके लिए फायदेमंद नहीं था। तेजस्वी यादव बस उन्हें यानी पासी समुदाय को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं।

मंत्री प्रेम कुमार ने क्या कहा

यही नहीं बिहार सरकार में मंत्री प्रेम कुमार ने कहा, "तेजस्वी यादव मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं। वो अब सत्ता में नहीं आने वाले हैं। उन्हें सत्ता मिली थी और लंबे समय तक बिहार में काम करने का मौका मिला था लेकिन बिहार में क्या हुआ, बिहार में घोटाले हुए, बिहार पीछे चला गया था। अब लोग उनकी बातों में नहीं आने वाले बिहार की जनता NDA, नीतीश कुमार के साथ खड़ी है। हम आने वाले समय में सरकार बनाएंगे।"

Sakshi Singh

Sakshi Singh

Senior Content Writer

मेरा नाम साक्षी सिंह है। मूलत: प्रयागराज की रहने वाली हूं। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट हूं। मैंने बैचलर और मास्टर दोनों ही जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन विषय से किया है। पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण (प्रिंट) से किया। दैनिक भास्कर (डिजिटल) में प्रयागराज में फील्ड रिपोर्टर रही। इसके बाद मैंने अमृत विचार, राजस्थान पत्रिका और नवभारत डिजिटल में लगभग 18 महीने बतौर कंटेट राइटर काम किया। इस संस्थान में नेशनल और इंटरनेशनल की रियल टाइम की खबरें लिखती रही। इसके साथ ही इस संस्थान में मैंने यहां शिफ्ट इचार्ज के तौर पर टीम भी लीड किया है। इस क्षेत्र में काम करते हुए लगभग साढ़े तीन साल से ज्यादा समय हो गए हैं। मेरी रुचि और पकड़ लगभग सभी विषयों पर है। लेकिन इंडियन पॉलिटिक्स और इंटरनेशनल रिलेशन्स में विशेष दिलचस्पी है।

Next Story