×

Telangana Governor Resigns: तेलंगाना की राज्यपाल सुंदरराजन का इस्तीफा, BJP के टिकट पर लड़ सकती हैं लोकसभा चुनाव

Telangana Governor Resigns: सुंदरराजन के इस्तीफे की टाइमिंग काफी महत्वपूर्ण है और माना जा रहा है कि इस्तीफे के बाद वे लोकसभा चुनाव की जंग में उतर सकती हैं।

Anshuman Tiwari
Written By Anshuman Tiwari
Published on: 18 March 2024 7:24 AM GMT (Updated on: 18 March 2024 7:29 AM GMT)
Telangana Governor Resigns
X

Telangana Governor Resigns  (photo: social media )

Telangana Governor Resigns: तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके पास पुडुचेरी के उपराज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी था। सुंदरराजन के इस्तीफे की टाइमिंग काफी महत्वपूर्ण है और माना जा रहा है कि इस्तीफे के बाद वे लोकसभा चुनाव की जंग में उतर सकती हैं। सुंदरराजन तमिलनाडु बीजेपी की प्रमुख रह चुकी हैं और माना जा रहा है कि भाजपा की ओर से जारी की जाने वाली तीसरी सूची में उन्हें तमिलनाडु की लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा जा सकता है।

भाजपा के लिए लंबे समय तक किया काम

सुंदरराजन को तमिलनाडु में भाजपा का बड़ा चेहरा माना जाता था और उन्होंने तमिलनाडु में भाजपा के प्रमुख पद की जिम्मेदारी भी संभाली थी। उन्होंने 2019 के सितंबर महीने से पूर्व तक यह जिम्मेदारी संभाली थी। बाद में सितंबर 2019 में उन्हें तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। किरण बेदी को हटाए जाने के बाद उन्हें पुडुचेरी के उपराज्यपाल की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई थी।

सुंदरराजन के पिता कुमारी अनंतन पुराने कांग्रेसी थे मगर सुंदरराजन ने भाजपा में लंबे समय तक काम किया। तेलंगाना की राज्यपाल बनाए जाने से पहले उन्होंने करीब 20 वर्षों तक भाजपा को मजबूत बनाने की कोशिश की।

चुनावी राजनीति में उतरने की संभावना

देश में लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और चुनाव आयोग की ओर से तारीखों का ऐलान भी किया जा चुका है। ऐसे में सुंदरराजन के इस्तीफे की टाइमिंग सियासी नजरिए से काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। माना जा रहा है कि भाजपा की ओर से सुंदरराजन को तमिलनाडु की लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा जा सकता है। जानकार सूत्रों का कहना है कि भाजपा की ओर से जल्द जारी होने वाली तीसरी सूची में सुंदरराजन का नाम शामिल हो सकता है।

सुंदरराजन ने आज सुबह अपना इस्तीफा राष्ट्रपति के पास भेजा है और माना जा रहा है कि शाम तक उनके इस्तीफे को स्वीकार किया जा सकता है। इसके बाद सुंदर राजन की चुनावी राजनीति में वापसी तय मानी जा रही है।

2019 में भी लड़ चुकी हैं चुनाव

वैसे सुंदरराजन ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी किस्मत आजमाई थी। उन्होंने थूथुकुडी लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था मगर उन्हें डीएमके की कनिमोझी से बड़ी हार का सामना करना पड़ा था।

अब प्रभावशाली नागर समुदाय से ताल्लुक रखने वाली सुंदरराजन के एक बार फिर चुनाव लड़ने की संभावना जताई जा रही है। माना जा रहा है कि जल्दी ही भाजपा की ओर से उन्हें चुनावी अखाड़े में उतारने का ऐलान किया जा सकता है।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story