Telangana: महेश कुमार गौड़ को बनाया गया तेलंगाना कांग्रेस का अध्यक्ष, कभी थे छात्र नेता

Telangana Congress President: कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकानुर्ज खड़गे ने बी. महेश कुमार गौड़ को तत्काल प्रभाव से तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

Network
Newstrack Network
Published on: 6 Sep 2024 12:17 PM GMT (Updated on: 6 Sep 2024 12:39 PM GMT)
Telangana Congress President
X

Telangana Congress President (सोशल मीडिया)

Telangana Congress President: तेलंगाना में काफी दिनों से नए प्रदेश अध्यक्ष की मांग की जा रही थी। यह मांग राज्य के मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी ने भी की थी। तेलंगाना कांग्रेस नेताओं की मांग को देखते हुए कांग्रेस केंद्रीय नेतृत्व ने तेलंगाना कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को लेकर शुक्रवार को बड़ा फैसला लिया है। कांग्रेस ने महेश गौड़ को तेलंगाना कांग्रेस का नया प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है। प्रदेश अध्यक्ष पद पर महेश गौड़ की नियुक्ति कांग्रेस तत्काल प्रभाव से लागू की है। इस नियुक्ति के साथ ही प्रदेश इकाई की मांग भी पूरी हो गई।

के सी वेणुगोपाल ने दी जानकारी

कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव के सी वेणुगोपाल ने तेलंगाना कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद पर नई नियुक्ति की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकानुर्ज खड़गे ने बी. महेश कुमार गौड़ को तत्काल प्रभाव से तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्होंने बताया बी. महेश कुमार गौड़ को तत्काल प्रभाव से ये पद सौंपा गया है। यह नियुक्ति कांग्रेस अध्यक्ष खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की तरफ से तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और उपमुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क मल्लू के साथ बैठक करने और राज्य में संगठनात्मक बदलावों पर चर्चा के बाद की गई है।

बैठक के बाद चुना गया नया प्रदेश अध्यक्ष

इसके अलावा कांग्रेस ने निवर्तमान पीसीसी अध्यक्ष एवं तेलंगाना सीएम ए रेवंत रेड्डी के योगदान की भी सराहना की। राहुल गांधी, खड़गे और रेवंत रेड्डी के बीच हुई बैठक एजेंडे पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया, लेकिन नए तेलंगाना कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के नियुक्ति को लेकर विचार-विमर्श जरूर किया गया। बात दें कि पिछले साल तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार आने के बाद राज्य की कामना ए रेवंत रेड्डी के हाथों सौंपी थी। साथ ही, उनके पास तेलंगाना कांग्रेस अध्यक्ष की भी जिम्मेदारी थी, जिसके बाद से यह मांग की जा रही थी कि कांग्रेस जल्द से किसी को नया प्रदेश अध्यक्ष चुने।

आखिर कौन हैं बी महेश कुमार गौड़?

बी महेश कुमार गौड़ तेलंगाना कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में जाने जाते हैं। उनका राजनीति सफर तीन दशक से भी लंबा है। गौड़ ने कांग्रेस के छात्र संगठन NSUI से राजनीति की शुरुआत की। इसके बाद वह प्रदेश में पार्टी को मजबूत करने के लिए कई अहम पदों पर काम किया। लंबा राजनीतिक अनुभव रखने वाले बी महेश कुमार गौड़ को अब कांग्रेस ने तेलंगाना कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। गांधी परिवार के प्रति उनकी वफ़ादारी ने भी कांग्रेस के भीतर उनके उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। बी महेश गौड़ राज्य के निज़ामाबाद जिले आते हैं।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story