×

Delhi News: दस साल की नौकरानी को किया टाॅर्चर, भीड़ ने महिला पायलट और पति को जमकर धुना

Delhi News: दो महीने पहले बच्ची के मां-बाप उसे यहां नौकरी पर रख कर बिहार चले गए थे। पास में ही बच्ची की बुआ काम करती थी, उसने ही बच्ची को महिला द्वारा मार-पीट करने की घटना को देखा था।

Ashish Pandey
Published on: 19 July 2023 12:26 PM GMT
Delhi News: दस साल की नौकरानी को किया टाॅर्चर, भीड़ ने महिला पायलट और पति को जमकर धुना
X
Ten Year Old Maid Tortured, Delhi (Photo: Twitter)

Delhi News: दिल्ली के द्वारिका इलाके से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर घर में काम करने वाली एक दस साल की मासूम बच्ची के साथ हैवानों जैसा व्यवहार किया गया। उसे प्रताड़ित करने और मारने पिटने का मामला सामने आया है। जब इसकी खबर इलाके के लोगों को लगी तो उन्होंने आरोपी महिला को बुरी तरह पिटाई कर दी। बतादें कि बच्ची पर चोरी का आरोप लगाते हुए उसे बुरी तरह प्रताड़ित किया गया था। उसके साथ मारपीट की गई और कई जगह पर जलाया भी गया था।

इससे डरी सहमी बच्ची किसी तरह घर से भागने में सफल रही। जब उसे परिजनों और आसपास के लोगों ने देखा तो उनका गुस्सा भड़क गया और आरोपी महिला की बुरी तरह से पिटाई कर दी। आरोपी महिला 33 साल की पूर्णिमा बागची एक प्राइवेट एयरलाइन में पायलट है और उसका पति 36 साल का कौशिक बागची किसी दूसरी एयरलाइन में ग्राउंड स्टाफ की नौकरी करता है।

भीड़ ने पति-पत्नी को जमकर धूना-

लोग महिला पायलट और उसके पति को बाल खींचते हुए पीटे। यह घटना वीडियों में भी साफ दिख रही है। जब उसे बचाने के लिए उसका पति आया तो उसे भी लोगों ने पीटा। एक न्यूज एजेंसी के अनुसार इस दंपति ने लगभग दो माह पहले घरेलू काम के लिए 10 साल की एक लड़की को काम पर रखा था। जब आज इस मासूम के रिश्तेदार ने उसके हाथ और चेहरे पर चोट के निशान देखे तो पुलिस को सूचित किया। जब लोगों का पता चला की दंपति लड़की को प्रताड़ित करने के साथ उसकी पिटाई करता था। इससे लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और पति-पत्नी दोनों की जमकर पिटाई कर दी।

पुलिस ने दर्ज किया मामला-

इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस जांच में जुट गई और केस दर्ज कर पायलट और उसके पति को अरेस्ट कर लिया। यह घटना दिल्ली के द्वारिका के सेक्टर-9 की है। बच्ची दो महीने से इनके यहां कार्य कर रही थी। पुलिस के मुताबिक बच्ची के माता पिता बच्ची को नौकरी पर रखकर अपने गांव बिहार चले गए थे। बच्ची की बुआ आरोपी के घर के पास ही काम करती थी और उसने बच्ची को पीटते हुए देखा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने दंपति को हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि इनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Ashish Pandey

Ashish Pandey

Next Story