×

Terrorist Organization: ये खूंखार आतंकी संगठन, जिनका काम कत्लेआम कर ऐसे वीडियो बनाना

Terrorist Brutal Killing: दुनिया में आईएसआईएस और बोको हराम समेत कई बड़े आतंकी संगठन हैं जो दुनिया में खौफ फैलाने के लिए कत्लेआम कर उससे जुड़ा वीडियो इंटरनेट पर वायरल करते हैं।

Bishwajeet Kumar
Published on: 30 Jun 2022 11:10 AM GMT
Brutal Killing ISIS
X

Brutal Killing ISIS (image credit social media)

Terrorist Organization: भारत समेत दुनिया के तमाम देशों में कत्लेआम की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। दुनिया के कई सारे आतंकी संगठन बीते कई सालों से कत्लेआम जैसी निर्मम घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ऐसी कत्लेआम वाली घटनाओं को अंजाम देकर पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर दुनिया के सामने दिखाते हैं। इसके बदौलत वह पूरी दुनिया में अपना ख्वाब फैलाना चाहते हैं आइए जानते हैं दुनिया के कुछ ऐसे ही आतंकी संगठनों के बारे में जिन्होंने कत्लेआम कर दुनिया में अपना खौंफ फैलाया है।

ISIS आतंकी संगठन

दुनिया के सबसे बड़े आतंकी संगठनों में से एक आईएसआईएस ने बीते कई सालों में करीब 100 से अधिक कत्लेआम के बड़े वारदातों को अंजाम दिया होगा। आईएसआईएस को दुनिया का सबसे अमीर आतंकी संगठन माना जाता है एक अनुमान के मुताबिक इस आतंकी संगठन के पास करीब 2 अरब डॉलर से अधिक की संपत्ति है। इस आतंकी संगठन ने कई बार इराक और सीरिया समेत कई अन्य देशों में कत्लेआम कर उसका वीडियो रिकॉर्ड कर दुनिया के सामने पेश किया है।

बोको हराम आतंकी संगठन

आतंकी संगठन बोको हराम (Boko Haram) भी दुनिया के कुछ सबसे बड़े आतंकी संगठनों में से एक है इस आतंकी संगठन ने बीते कुछ सालों में अफ्रीका तथा आसपास के कई अन्य क्षेत्रों में अपना तेजी से विस्तार किया है। हालांकि यह आतंकी संगठन आर्थिक रूप से काफी कमजोर माना जाता है मगर अफ्रीका में इसने कई बड़ी आतंकी घटनाओं को अंजाम दिया है। वहीं कत्लेआम की घटना को अंजाम देने में भी बोको हराम काफी आगे रहा है। आईएसआईएस के तर्ज पर यह आतंकी संगठन भी कई बार लोगों की निर्मम हत्या कर उसे जुड़ा वीडियो इंटरनेट पर वायरल किया है।

तालिबान (Taliban)

आतंकी संगठन तालिबान इस वक्त अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज है प्रमुख रूप से अफगानिस्तान में रह रहे दुनिया के कुछ सबसे बड़े आतंकी संगठनों में से एक तालिबान ने हाल ही में अफगानिस्तान में तख्तापलट कर वहां की सत्ता पर खुद कब्जा जमा लिया या आतंकी संगठन भी बहुत सिख कत्लेआम की घटनाओं को अंजाम दे चुका है इन घटनाओं के जरिए दुनिया भर में अपना खौफ फैलाने का हमेशा से प्रयास करता रहता है।

लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-Taiba)

भारत में मुंबई हमले जैसे बड़ी आतंकी घटनाओं को अंजाम देने वाला दुनिया का बड़ा आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा भी कत्लेआम आगे रहा है यह संगठन भी कई बार कत्लेआम का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करता रहा है। गौरतलब है कि बीते कुछ साल में कत्लेआम की घटनाओं में काफी बढ़ोतरी देखी गई है।

कुछ साल पहले फ्रांस में पैगंबर मोहम्मद का पेंटिंग बनाने वाले आर्टिस्ट को भी कत्लेआम कर मार दिया गया था। वहीं, हाल ही में राजस्थान के उदयपुर में पैगंबर मोहम्मद से जुड़े एक बयान का समर्थन करने पर विशेष समुदाय के दो युवकों ने एक युवक का गला काट दिया।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story