×

पूर्व पीडीपी कार्यकर्ता के घऱ में घुसकर आतंकियों ने मारी गोली

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकिवादियों ने पीडीपी के पूर्व कार्यकर्ता के घर में घुसरकर गोलियां चलाई हैं। इस घटना में कार्यकर्ता घायल हो गया।

Shreya
Published on: 15 July 2023 7:58 AM GMT
पूर्व पीडीपी कार्यकर्ता के घऱ में घुसकर आतंकियों ने मारी गोली
X
पूर्व पीडीपी कार्यकर्ता के घऱ में घुसकर आतंकियों ने मारी गोली

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकिवादियों ने पीडीपी के पूर्व कार्यकर्ता के घर में घुसरकर गोलियां चलाई हैं। इस घटना में कार्यकर्ता घायल हो गया। कार्यकर्ता का नाम सज्जाद हुसैन मंटू है। पुलिस ने बताया कि अनंतनाग के कोकेरनाग इलाके में मंटू के घर में आतंकवादियों ने गोलियां चलाईं। घटना में मंटू के जांघ और पेट में गोली लग गई, जिसके बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि हमले के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

यह भी पढ़ें: खतरे में इमरान सरकार: सेना और चरमपंथी कर रही ये बड़ी साजिश

पुलिस ने बताया कि मंटू पूर्व पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) का कार्यकर्ता है। वहीं इससे पहले जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में डीसी ऑफिस के बाहर ग्रेनेड से हमला किया गया था, जिसमें 10 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। बताया जा रहा है घायल हुए सभी लोग स्थानीय नागरिक हैं।

बता दें कि कुछ दिन पहले सेना ने मुठभेड़ के दौरान जम्मू कश्मीर के रामबन में बटोटे इलाके में 3 आतंकियों को मार गिराया था। वहीं इस मुठभेड़ के दौरान सेना का एक जवान भी शहीद हो गया था। सुरक्षाबलों ने आतंकियों द्वारा बंधी बनाए गए सभी लोगों को सुऱक्षित बचा लिया था।

यह भी पढ़ें: मचा हड़कंप! पाकिस्तान से लौटे भारतीय जवान ने सेना पर लगाया गंभीर आरोप

Shreya

Shreya

Next Story