×

'आतंकियों के पास शिक्षा होती है, संस्कार नहीं'- राजनाथ सिंह

Ashiki
Published on: 20 Feb 2020 11:35 AM GMT
आतंकियों के पास शिक्षा होती है, संस्कार नहीं- राजनाथ सिंह
X

कुरुक्षेत्र: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान कुरुक्षेत्र के 17वें दीक्षांत समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शिरकत करने पहुंचे। जहां पर उन्होंने अपने अभिभाषण में कहा की हमारे लिए गौरव की बात है कि हरियाणा राज्य के लगभग हर गांव का व्‍यक्ति सेना में है। राजनाथ सिंह ने कहा कि जीवन में ज्ञान से ज्‍यादा संस्कार अहम है। साथ ही उन्होंने कहा कि आंतकवादियों के पास भी ज्ञान होता है, लेकिन संस्कार नहीं।

रक्षा मंत्री ने कहा कि आतंकवादी के पास तकनीकी डिग्रियां हैं बस संस्कार नहीं

अपने संबोधन में रक्षा मंत्री ने कहा कि आतंकवादी अशिक्षित नहीं हैं, वे ग्रेजुएट हैं और उनके पास तकनीकी डिग्रियां भी हैं। वे भी जवान हैं और जीवन में कुछ करने का जज्बा रखते हैं, लेकिन संस्कारों की कमी के चलते वो लोगों को मारते हैं। संस्कार की बात करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा से अधिक संस्कारों की जरूरत होती है, नहीं तो शिक्षित आतंकवादी भी होता है। वह संस्कारों के बिना हत्या करने लग जाता है और छोटे मन वाला व्यक्ति कभी आगे नहीं बढ़ पाता।

Image result for राजनाथ सिंह nit

हरियाणा के लोगों ने विश्व का नाम रोशन किया है

अपने 25 मिनट के अभिभाषण के दौरान राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत ने हमेशा चरित्र को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के हर गांव से सैनिक या अधिकारी हैं। देश ही नहीं हरियाणा के लोगों ने विश्व का नाम रोशन किया है।

ये भी पढ़ें:काशी महाकाल एक्सप्रेस: पहले ही दिन लगा यात्रियों का जमावड़ा, 94% तक सीटें फुल

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान कुरुक्षेत्र के 17वें दीक्षांत समारोह में कुल 1339 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की जाएंगी। साथ ही दीक्षांत समारोह में विभिन्न विभागों के 30 टॉपर्स को गोल्ड मेडल भी दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:रामायण एक्सप्रेस को लेकर हुआ ऐलान, भक्ति भाव के माहौल में करें श्रीलंका की ट्रिप

Ashiki

Ashiki

Next Story