TRENDING TAGS :
Delhi News: डियर पार्क में पेड़ से लटकी मिली किशोर-किशोरी की लाश, मौके पर मचा हड़कंप
Delhi News: सिक्योरिटी गार्ड का काम करने वाले 35 वर्षीय बलजीत सिंह ने कॉल कर पेड़ की डाल से लगभग 17 साल के किशोर और 17 साल की किशोरी की फंदे से लटके होने की जानकारी दी।
delhi news
Delhi News: दिल्ली के दक्षिण पश्चिम जनपद में स्थित डियर पार्क में रविवार को लड़के और लड़की की पेड़ पर फंदे से लटकी लाश मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। पार्क के सिक्योरिटी गार्ड ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस प्रथमदृष्टया इसे आत्महत्या का मामला बता रही है। लड़के और लड़की की शिनाख्त नहीं हो सकी है। जिसके प्रयास पुलिस कर रही है।
नहीं हो सकी शिनाख्त
पुलिस ने घटना के संबंध में बताया कि रविवार सुबह डियर पार्क में सिक्योरिटी गार्ड का काम करने वाले 35 वर्षीय बलजीत सिंह ने कॉल कर पेड़ की डाल से लगभग 17 साल के किशोर और 17 साल की किशोरी की फंदे से लटके होने की जानकारी दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को डाल से नीचे उतारा। वहीं पार्क में पेड़ की डाल से लाश मिलने के बाद लोग चौंक गये।
किशोर और किशोरी की लाश एक ही नायलॉन की रस्सी से पेड़ की डाल से लटके हुए मिले हैं। किशोर ने काली रंग की टी-शर्ट और नीली जींस पहनी हुई थी। वहीं किशोरी ने ग्रीन कलर की पोशाक पहनी हुई थी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस शिनाख्त के प्रयास कर रही है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह का पता चल सकेगा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर दोनों लड़का-लड़की कौन है? क्या यह आत्महत्या का मामला है या फिर किसी ने दोनों की हत्या कर शवों को यहां पेड़ से लटका दिया है। पुलिस हर बिंदु पर गहनता से जांच पड़ताल कर रही है। वहीं पुलिस के साथ मौके पर पहुंची एफएसएल टीम ने साक्ष्य एकत्रित किये हैं।