×

विश्व बैंक का फैसला,जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए अब खर्च होगा 200 अरब डॉलर

दुनिया भर में जलवायु परिवर्तन की समस्या तेजी के साथ बढ़ती जा रही है। धीरे –धीरे इस समस्या ने विकराल रूप लेना शुरू कर दिया है। विश्‍व बैंक ने इससे निपटने के लिए फंडिंग को दोगुना करने का निर्णय लिया है।

Aditya Mishra
Published on: 3 Dec 2018 8:23 AM GMT
विश्व बैंक का फैसला,जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए अब खर्च होगा 200 अरब डॉलर
X

नई दिल्ली: दुनिया भर में जलवायु परिवर्तन की समस्या तेजी के साथ बढ़ती जा रही है। धीरे –धीरे इस समस्या ने विकराल रूप लेना शुरू कर दिया है। विश्‍व बैंक ने इससे निपटने के लिए फंडिंग को दोगुना करने का निर्णय लिया है। साथ ही अब इसकी राशि को बढ़ाकर 200 अरब डालर कर दिया है।

ये भी पढ़ें...आगराः जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की टीम ने की अधिकारियों के साथ बैठक

विश्‍व बैंक ने ये घोषणा संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन (यूएनएफसीसीसी) में जलवायु परिवर्तन पर आयोजित सम्मेलन में की। जिसके बाद से अब वर्ष 2021-25 तब जलवायु परिवर्तन की समस्‍या से लड़ने के लिए 200 अरब डॉलर खर्च किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें...जलवायु परिवर्तन के मामले में भारत की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण

विश्व बैंक ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि करीब 100 अरब डॉलर तो सीधे बैंक से फंड किए जाएंगे। इसके अलावा शेष राशि को विश्व बैंक की दो एजेंसी से जुटाया जाएगा।

मालूम हो कि पोलैंड में यूएनएफसीसीसी में लगभग 200 देश हिस्सा ले रहे हैं। इन सभी देशों का मानना है कि जलवायु परिवर्तन की समस्या से निपटना बहुत ही आवश्यक है। यदि जल्द ही ऐसा नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे।

ये भी पढ़ें...जलवायु परिवर्तन: वैश्विक रिपोर्ट में भारत के लिए बताया गया बड़ा खतरा, गरीबी बढ़ने का संकेत

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story