Congress Working Committee: नहीं होगा कांग्रेस कार्यसमिति का चुनाव, खड़गे करेंगे मनोनीत

Congress Working Committee: जयराम रमेश ने कहा कि समिति ने सर्वसम्मति से सीडब्ल्यूसी सदस्यों को नामित करने के लिए पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को अधिकृत करने का फैसला किया है।

Neel Mani Lal
Written By Neel Mani Lal
Published on: 24 Feb 2023 11:48 AM GMT
Congress Working Committee
X

Congress Working Committee (सोशल मीडिया) 

Congress Working Committee: कांग्रेस नेतृत्व ने कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) का चुनाव नहीं कराने का फैसला किया है। यह निर्णय पार्टी की संचालन समिति की बैठक में लिया गया जिसमें गांधी परिवार के सदस्यों ने भाग नहीं लिया।

खड़गे को दिया अधिकार

संचालन समिति की तीन घंटे की बैठक के बाद, कांग्रेस संचार प्रमुख जयराम रमेश ने कहा कि समिति ने सर्वसम्मति से सीडब्ल्यूसी सदस्यों को नामित करने के लिए पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को अधिकृत करने का फैसला किया है। पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के बैठक में न जाने के फैसले ने कई लोगों को चौंका दिया। हालांकि, तीनों शनिवार और रविवार को एआईसीसी पूर्ण सत्र में भाग लेंगे।

चुनाव पर बहस

आज की बैठक में सीडब्ल्यूसी चुनाव कराने के संबंध में काफी बहस हुई। जयराम रमेश ने कहा कि बहस में प्रमुख विचार पार्टी प्रमुख खड़गे को सदस्यों को मनोनीत करने का अधिकार देना था। उन्होंने कहा कि संचालन समिति ने सर्वसम्मति से कांग्रेस अध्यक्ष को सीडब्ल्यूसी में सदस्यों को नामित करने का अधिकार देने का निर्णय लिया। इस मुद्दे पर हमारी ढाई घंटे तक चर्चा हुई।

राजनीतिक चुनौतियां के चलते लिया गया निर्णय

जयराम रमेश ने कहा कि यह निर्णय देश के सामने मौजूद राजनीतिक चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए, मुख्य विपक्ष के रूप में कांग्रेस पार्टी का सामना करने और अपनी पार्टी के संविधान में लाने वाले दूरगामी संशोधनों को ध्यान में रखते हुए लिया गया। उन्होंने कहा कि संशोधनों में सबसे महत्वपूर्ण, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यकों, महिलाओं और युवाओं के लिए सीडब्ल्यूसी में 50 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करना था। यह पूछे जाने पर कि क्या बैठक में शामिल नहीं होने के बाद गांधी परिवार से सलाह ली गई, रमेश ने कहा कि संचालन समिति के लगभग 45 सदस्य मौजूद थे। कोई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग नहीं थी। जूम पर कोई नहीं था। उपस्थित सदस्यों ने अपने विचार रखे। वर्तमान राजनीतिक स्थिति और कांग्रेस की भूमिका और हम जो संशोधन लाने जा रहे हैं, उन पर चर्चा हुई।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story