×

ये दो नेता आज इस वजह से बने हैं खबर में

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए आप के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पार्टी की उनको निकालने की कोई मंशा नहीं है। उन्होंने कहा कि अलका लाम्बा खुद ही पार्टी छोड़ना चाहती हैं और ऐसा करने के लिए वजह तलाश रही हैं।

Shivakant Shukla
Published on: 5 Feb 2019 11:18 AM GMT
ये दो नेता आज इस वजह से बने हैं खबर में
X

नई दिल्ली: जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर आज मुंबई में शिवसेना के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से मुलाकात की। इसके बाद से ही राजनीतिक गलियारे में तरह तरह के कयास लगाये जाने लगे। इसी बीच शिवनेता नेता संजय राउत ने मीडिया को बताया कि प्रशांत किशोर और उद्धव ठाकरे के बीच मुलाकात राजनीतिक नहीं थी, यह एक शिष्टाचार भेंट थी।

ये भी पढ़ें— जल्द ही परिणय सूत्र में बंधेंगे तीरंदाजी के दो चमकते सितारे

गौरतलब है कि प्रशांत किशोर को राजनीतिक रणनीतिकार माना जाता है, 2014 में भाजपा को जिताने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका मानी जाती है। इसके बाद कुछ दिन के लिए प्रशांत किशोर कांग्रेस के लिए भी काम किया। इसके बाद वह नीतीश कुमार के साथ जुड़ गए। बिहार विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार के लिए पूरी रणनीति तैयार की। वर्तमान में प्रशांत किशोर को नीतीश कुमार ने जनता दल यूनाइटेड का उपाध्यक्ष बनाया है।

'आप' को छोड़ने के लिए वजह तलाश रही हैं अलका लाम्बा: सौरभ भारद्वाज

आम आदमी पार्टी (आप) विधायक अलका लाम्बा ने बीते रविवार को आप प्रमुख व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उन्हें ट्विटर पर अनफालो कर दिया है। उन्होंने आप नेतृत्व से नाखुशी भी जाहिर की। अलका लाम्बा ने पार्टी में अपनी स्थिति को लेकर रुख भी स्पष्ट करने को कहा है।

ये भी पढ़ें— जानिए क्यों 2 महीने में दूसरी बार कर्ज लेने जा रही छत्तीसगढ़ सरकार!

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए आप के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पार्टी की उनको निकालने की कोई मंशा नहीं है। उन्होंने कहा कि अलका लाम्बा खुद ही पार्टी छोड़ना चाहती हैं और ऐसा करने के लिए वजह तलाश रही हैं।

ट्विटर पर अनफालों करने के संदर्भ में उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से मुख्यमंत्री की पसंद है कि वह किसे फॉलों करना चाहते हैं। लाम्बा ने दिसंबर में दावा किया था कि पार्टी ने उनसे इस्तीफा मांगा है। उन्होंने कहा कि उन्हें व्हाट्सएप ग्रुप से भी हटा दिया गया है। हालांकि, पार्टी ने इससे इनकार किया है।

ये भी पढ़ें— प्रियंका यूपी तक सीमित नहीं रहेगी, देशभर में कांग्रेस के लिए काम करेंगी: राहुल

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story