×

अभी अभी आई ये बड़ी खबर, मोदी ने लॉकडाउन पर कही ये बात

चार राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने कहा है कि लॉकडाउन बढ़ाया जाना चाहिए। लेकिन दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात और मध्यप्रदेश में जिस तरह से कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है उसे देखते हुए लॉकडाउन पर काफी सोच समझकर निर्णय लिया जाएगा।

राम केवी
Published on: 27 April 2020 8:08 AM GMT
अभी अभी आई ये बड़ी खबर, मोदी ने लॉकडाउन पर कही ये बात
X

नई दिल्ली। देश में कोरोना संकट के चलते लागू लॉकडाउन को 3 मई के बाद भी आगे जारी रखने या इसमें ढील दिये जाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्रियों से लॉकडाउन खोलने पर नीति तैयार करने को कहा है।

क्या कहा मुख्यमंत्रियों ने

बैठक में कई मुख्यमंत्री जहां लॉकडाउन बढ़ाने के मत में हैं वहीं कुछ ने इसे आगे न बढ़ाने में रुचि दिखाई है। हालांकि प्रधानमंत्री ने कहा है कि लॉकडाउन से कोरोना को नियंत्रित करने में मदद मिली है। सभी के सामूहिक प्रयासों से ही भारत बेहतर स्थिति में है।

चार राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने कहा है कि लॉकडाउन बढ़ाया जाना चाहिए। दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात और मध्यप्रदेश में जिस तरह से कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है उसे देखते हुए लॉकडाउन पर काफी सोच समझकर निर्णय लिया जाएगा।

मुख्यमंत्रियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक में कोरोना संकट को लेकर अपनी रिपोर्ट पेश की। मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथांगा ने कहा कि केंद्र सरकार जो फैसला लेगी स्वीकार होगा। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी यही बात कही।

पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने पीपीई किट, अन्य चिकित्सा उपकरण और वित्तीय मदद मांगी। वह तीन मई के बाद उद्योगों को शुरू करना चाहते हैं। जबकि मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा लॉकडाउन जारी रखने के पक्ष में रहे । हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर भी इसी मत के रहे।

बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत कई मुख्यमंत्री शामिल हैं।

राम केवी

राम केवी

Next Story