×

गुरुपर्व के मौके पर गुरुद्वारों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, टेका मत्था

पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में शनिवार को गुरुपर्व के मौके पर गुरुद्वारों में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।

By
Published on: 4 Nov 2017 5:31 AM GMT
गुरुपर्व के मौके पर गुरुद्वारों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, टेका मत्था
X

चंडीगढ़: पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में शनिवार को गुरुपर्व के मौके पर गुरुद्वारों में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।

स्वर्ण मंदिर के नाम से लोकप्रिय सिखों के पवित्रतम धर्मस्थल हरमिंदर साहिब के साथ ही अन्य स्थानों पर भी गुरुद्वारों में लोगों की भीड़ दिखाई दी।

विभिन्न धर्मो के हजारों लोग सुबह से ही स्वर्ण मंदिर परिसर में जुटने लगे और मत्था टेका।

पंजाब में सभी प्रमुख गुरुद्वारों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

स्वर्ण मंदिर परिसर अक्टूबर में दिवाली और बंदी छोड़ दिवस से ही रोशनी से सराबोर है।

अधिकांश गुरुद्वारों में लंगर का भी आयोजन किया गया है। लाहौर से 100 किलोमीटर दूर स्थित गुरु नानक साहिब के जन्मस्थल नानकाना साहिब में भी गुरुपूर्व के जश्न की खबरें मिल रही हैं। गुरु नानक देव का 1469 में यहां जन्म हुआ था।

करीब 2,600 सिख श्रद्धालु नानकाना साहिब में गुरुपूर्व मनाने के लिए पाकिस्तान गए हैं।

पंजाब के राज्यपाल वी.पी. सिंह बदनोर और मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने गुरुपर्व के मौके पर लोगों को बधाई दी है और उनसे गुरु नानक देव की सीख पर चलने और शांति और सौहार्द कायम रखने की अपील की है।

-आईएएनएस

Next Story