×

परमाणु हमले की धमकी: इमरान का दिमाग खराब, कई देशों का बन बैठा दुश्मन

दुश्मन देश पाकिस्तान ने एकबार फिर परमाणु हमले की धमकी दी है। इमरान खान सरकार के एक मंत्री ने भारत को एकबार फिर परमाणु युद्ध की धमकी दी है। कश्मीर और गिलगित-बाल्टिस्तान मामलों के मंत्री अली अमीन गंडापुर ने कहा, 'अगर भारत के साथ कश्मीर को लेकर तनाव बढ़ता है तो पाकिस्तान युद्ध के लिए मजबूर हो जाएगा।

Vidushi Mishra
Published on: 30 Oct 2019 5:53 AM GMT
परमाणु हमले की धमकी: इमरान का दिमाग खराब, कई देशों का बन बैठा दुश्मन
X
परमाणु हमले की धमकी: पाक का दिमाग खराब, कई देशों का बना बैठा दुश्मन

नई दिल्ली : दुश्मन देश पाकिस्तान ने एकबार फिर परमाणु हमले की धमकी दी है। इमरान खान सरकार के एक मंत्री ने भारत को एकबार फिर परमाणु युद्ध की धमकी दी है। इसके साथ ही कहा है कि जिस भी देश ने कश्मीर मसले पर भारत का समर्थन किया, उस देश पर भी पाकिस्तान मिसाइल से हमला करेगा, और इतना ही नहीं उसे भी पाकिस्तान का दुश्मन माना जाएगा।

यह भी देखें... डरे दिल्ली के लोग: जहरीली हवा में दम घुटता, सांस लेना हुआ मुश्किल

मंगलवार को एक कार्यक्रम के दौरान कश्मीर और गिलगित-बाल्टिस्तान मामलों के मंत्री अली अमीन गंडापुर ने कहा, 'अगर भारत के साथ कश्मीर को लेकर तनाव बढ़ता है तो पाकिस्तान युद्ध के लिए मजबूर हो जाएगा।

इसके साथ ही पाकिस्तानी मंत्री ने कहा कि जो देश कश्मीर मसले पर पाकिस्तान की जगह भारत का समर्थन कर रहे हैं, उन्हें दुश्मन माना जाएगा। उन देशों पर मिसाइल दागी जाएगी।'

यह भी देखें... यहां है हरियाली व खूशबू से भरा एलियन बस्ती, रहने का किराया मात्र 10 हजार

बता दें कि पाकिस्तान की पत्रकार नायला इनायल ने इमरान खान के मंत्री के भड़काऊ भाषण के वीडियो का एक हिस्सा ट्वीट किया, इसमें वह विवादित टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं।

घाटी मसले पर पाकिस्तानी मंत्री की ये बयानबाजी ऐसे समय में आई है जब पाकिस्तान इस मामले को लेकर ग्लोबल लेवल पर मुंह की खा चुका है। पाकिस्तान पूरी तरह बौखलाया हुआ है।

यह भी देखें… भारतीयों के दिमाग पर हुआ इतना बड़ा खुलासा, विदेशियों से है इस मामले में पीछे!

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story