×

जम्मू-कश्मीर में आर्मी की पेट्रोलिंग पार्टी पर आतंकी हमला, 3 जवान शहीद, कई घायल

जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। जम्मू-कश्मीर के शोपियां में गुरुवार सुबह आतंकियों ने आर्मी की पैट्रोलिंग पार्टी पर अचानक हमला बोल दिया।

By
Published on: 23 Feb 2017 3:51 AM GMT
जम्मू-कश्मीर में आर्मी की पेट्रोलिंग पार्टी पर आतंकी हमला, 3 जवान शहीद, कई घायल
X

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। जम्मू-कश्मीर के शोपियां में गुरुवार सुबह आतंकियों ने आर्मी की पैट्रोलिंग पार्टी पर अचानक हमला बोल दिया। मीडिया ख़बरों के मुताबिक अचानक हुए इस हमले में 3 जवान शहीद हो गए जबकि 4 जख्मी हुए हैं। भारतीय जवानों ने भी जवाबी फायरिंग की। सेना और आतंकियों के बीच हुई इस गोलीबारी में जाना बेगम नाम की महिला की भी मौत हो गई है।

-पैट्रोलिंग पार्टी पर हुए हमले में घायल जवानों में से 2 की हालत गंभीर है।

-खबरों के अनुसार आतंकियों ने शोपियां डिस्ट्रिक्ट में आर्मी की सूमो गाड़ी पर हमला बोला, जिसके जवाब में जवानों ने भी फायरिंग की।

-दोनों ओर से हुई इस गोलीबारी में एक गोली महिला को जा लगी। महिला उस टाइम अपने घर में थी।

हमले के बाद से सुरक्षा बलों ने आतंकियों की तलाश जारी कर दी है। साथ ही उस इलाके को चारों ओर से घेर लिया गया है।

Next Story