TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

छठ पर्व: डूबते सूर्य को आज दिया जाएगा अर्घ्य, यहां जानें मुहूर्त

Manali Rastogi
Published on: 13 Nov 2018 3:48 AM GMT
छठ पर्व: डूबते सूर्य को आज दिया जाएगा अर्घ्य, यहां जानें मुहूर्त
X

नई दिल्ली: एक ऐसा व्रत जिसमें व्रती नहाय खाय के व्रत की शुरूआत करता है। सूर्य की उपासना की सदियों से चली आ रही परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इसके एक और पक्ष की ओर दुनिया का ध्यान आकर्षित करने वाला पर्व छठ है। इस पर्व में उगते हुए सूर्य और डूबते हुए सूर्य दोनों अवसरों पर सूर्य की पूजा विधिविधान से तालाब या नदी किनारे इकट्ठा होकर की जाती है।छठ पर्व, छठ या षष्ठी पूजा कार्तिक शुक्ल पक्ष के षष्ठी को मनाया जाने वाला एक हिन्दू पर्व है।

यह भी पढ़ें: नहीं रहे स्पाइडर मैन, हल्क और कैप्टेन अमेरिका को बनाने वाले स्टेन ली

छठ पूजा का महापर्व इस साल 11 नवंबर रविवार से हुआ, जोकि पूरे चार दिन यानी 14 नवंबर तक चलेगा। ऐसे में आज डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। यहां जानें पूजा विधि। वैसे इस त्योहार की शुरुआत तो बिहार और झारखंड से थी लेकिन आज यह पर्व पूरे देश में मनाया जाता है।

यह भी पढ़ें: छठ पूजा 2018: बिहार के सबसे बड़े पर्व को मनाने के पीछे क्या है लोगों की आस्था,जानने के लिए पढ़ें ये रिपोर्ट

ये है छठ पूजा का मुहूर्त (13 नवंबर)

छठ पूजा के दिन सूर्योदय – 06:41

छठ पूजा के दिन सूर्यास्त – 17:28

षष्ठी तिथि आरंभ – 01:50 (13 नवंबर 2018)

षष्ठी तिथि समाप्त – 04:22 (14 नवंबर 2018)

यह भी पढ़ें: शादी डॉटकॉम पर हुई दोस्ती और अवैध संबंधों तक जा पहुंचा रिश्ता

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story