×

दिल्ली विधानसभा से नहीं हटाई जाएगी टीपू सुल्तान की तस्वीर : गोयल

Rishi
Published on: 31 Jan 2018 4:00 PM GMT
दिल्ली विधानसभा से नहीं हटाई जाएगी टीपू सुल्तान की तस्वीर : गोयल
X

नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा में टीपू सुल्तान की तस्वीर लगाने को लेकर भाजपा के विरोध के बीच विधानसभा के अध्यक्ष राम निवास गोयल ने बुधवार को कहा कि इसे 'किसी कीमत पर' नहीं हटाया जाएगा और उन्होंने भाजपा पर विवाद पैदा करने का आरोप लगाया। गोयल ने यहां एक आधिकारिक बैठक के दौरान कहा, "किसी कीमत पर तस्वीर को नहीं हटाया जाएगा। भाजपा हमेशा विवाद पैदा करती है।"

शुक्रवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 70 हस्तियों की तस्वीरों का अनावरण किया था, जिन्होंने देश के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान और राष्ट्र निर्माण में एक अहम भूमिका निभाई थी।

इन राष्ट्रीय नायकों में स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह, अशफाकउल्ला खान, बिरसा मुंडा, रानी चेन्नम्मा और सुभाष चंद्र बोस शामिल हैं।

ये भी देखें : आज की सियासत के बीच सैय्यद अहमद और टीपू सुल्तान का महत्व

यह तस्वीरें ढाई फीट लंबी और डेढ़ फीट चौड़ी हैं, जिसमें शख्सयित और देश में उनके योगदान के बारे में संक्षेप में लिखा हुआ है। इन्हें विधानसभा के गलियारों में लगाया जाएगा।

भारतीय जनता पार्टी के विधायक मंजिंदर सिंह सिरसा ने विधानसभा परिसर में टीपू सुल्तान की तस्वीर पर सवाल उठाया और अध्यक्ष से इसे हटाने का आग्रह किया।

विधायक ने आरोप लगाया कि टीपू सुल्ताने एक क्रूर शासक था जिसने चार लाख हिंदुओं और इसाईयों को धर्म बदलने के लिए मजबूर किया था।

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story